स्वर्गीय गिरवर जोशी के 31 साल पहले प्रधान रहने के बाद अब कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय है, जबकि भाजपा को 7 वार्डों पर संतोष करना पड़ा
M. Ajnabee
आमेट. पंचायत समिति चुनाव के नतीजों ने आमेट कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक तस्वीर बदल दी है। शुक्रवार को पंचायती राज चुनाव की मतगणना के बाद घोषित परिणामों में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ते हुए आमेट पंचायत समिति में 31 साल बाद एक बार फिर अपना जीत का शानदार परचम लहराया है।
कुल 17 वार्डों में से 10 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 7 वार्डों में ही सफलता मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आमेट पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्यों के कुल 17 वार्ड निर्धारित हैं। शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 10 वार्डों पर शानदार जीत हासिल की। वहीं,भाजपा के खाते में 7 वार्ड आए। इस चुनावी परिणाम के साथ ही आमेट पंचायत समिति में 31 साल बाद कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय हो गया है।
उल्लेखनीय है कि करीब 31 वर्ष पूर्व स्वर्गीय गिरवर जोशी कांग्रेस की ओर से प्रधान रहे थे। इसके बाद अब पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की इस जीत को क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण वापसी के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस की शानदार जीत पर नगर के मुख्य बस स्टैंड पर भव्य आतिशबाजी कर मिठाईयां बाट कर जीत की खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन नगरपालिका आमेट कैलाश मेवाड़ा, पूर्व उप चेयरमैन हाजी मीरू खांन मंसुरी पूर्व नगर अध्यक्ष शब्बीर बोहरा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेश पारीक, आमेट नगर अध्यक्ष रतनलाल तेली, पूर्व प्रतिपक्ष नेता प्रदीप सिंह राठौड़, मनोज बुनकर, प्रकाश खटीक, हिम्मत खटीक, पुष्पेन्द्र जांगिड, पंकज टेलर, सुरेश सिंह खिंची, मनीष मेवाड़ा, कैलाश शर्मा, भारत भूषण त्रिवेदी तथा एक अन्य जश्न में क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष ललित पालीवाल, ललित लोहार, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष फिरोज शेख, उदयसिंह, मांगू सिंह सोलंकी, आजाद शाह, कच्ची बस्ती नगर अध्यक्ष मोहनलाल रैगर, लक्ष्मण रैगर और धनराज धनगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस तरह आमेट पंचायत समिति के 17 वार्डों में 10 पर जीत के साथ कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है और करीब तीन दशक बाद पंचायत समिति में अपना बोर्ड बनाने की स्थिति में पहुंच गई है।