राजेश जैन दद्दू
इंदौर.
इंदौर के इतिहास में प्रथम बार आज रविवार, दिनांक 22 नवम्बर 2026 को दोपहर 1.00 बजे दिगंबर जैन मंदिर, क्लर्क कॉलोनी परिसर के पास, इंदौर में मंगलमय मौजी बंधन संस्कार महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय मौजी बंधन संस्कार शिविर का भव्य आयोजन संपन्न हुआ.
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने पालीवाल वाणी को बताया कि यह आयोजन बाल संस्कार एवं चरित्र निर्माण के प्रबल प्रेरक, परम पूज्य तीर्थ चक्रवर्ती, तप, त्याग एवं साधना के महामेरु, श्रमण संस्कृति के देदीप्यमान सूर्य, जिनशासन गौरव, अध्यात्म जगत की महान विभूति, धर्मप्रभावना के महान प्रेरणास्रोत, आचार्याेपक युनिशुंगय श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं मंगलमय प्रेरणा और संसघ सानिध्य से इंदौर की पावन धरा पर संपन्न हुआ.
आयोजक सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति, इंदौर के तत्वावधान में इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को धर्म, संस्कार, संयम, अनुशासन एवं श्रेष्ठ चरित्र की अमूल्य धरोहर प्रदान करना था, क्योंकि मौजी बंधन संस्कार केवल एक रस्म नहीं है, यह बच्चे के जीवन की पहली दीक्षा है, यह उसके भीतर गुरु के प्रति श्रद्धा, शास्त्रों के प्रति आस्था और संस्कारों के प्रति निष्ठा का बीज बोने वाला पावन अवसर है.
गुरुदेव के पावन सानिध्य में बच्चों को मौजी बंधन संस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य मिला, जिससे उनका जीवन न केवल धार्मिक संस्कारों से ओतप्रोत होगा, बल्कि उनमें नैतिकता, अनुशासन, सादगी और मानवता के गुण भी विकसित होंगे. आयोजकों ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए समाजजनों में अपार उत्साह देखा गया और दूर-दूर से श्रावक-श्राविकाएं अपने बच्चों के साथ इस पुण्य अवसर का लाभ लेने के लिए इंदौर पधारे.
इस महोत्सव के प्रमुख संयोजक आनंद गोधा और अक्षय कासलीवाल थे. परम संरक्षक आशा रानी पांड्या हैं, संरक्षक गजेंद्र जैन मिन्नी ग्रुप और रमेश जैन निरवाना हैं, चक्रवर्ती गौरव मनीष गौधा हैं, चक्रवर्ती अध्यक्ष नवीन गौधा हैं, महोत्सव अध्यक्ष अशोक डोसी हैं, कार्य अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन हैं, कोषाध्यक्ष आकाश कुमार जैन कोयला हैं, महामंत्री हर्ष जैन हैं. स्वागत अध्यक्ष संजय सामरिया और मिरीश जैन गिन्नी हैं, सह कोषाध्यक्ष सौरभ बड़जात्या हैं...आदि का अनमोल सहयोग प्राप्त हुआ.
इस ऐतिहासिक, मंगलमय और पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारने और अपने बच्चों को संस्कारों का यह अमूल्य धन दिलाया और गुरुदेव के आशीर्वाद से अपने परिवार के जीवन को धन्य बनाया...हम सभी आपके अतुल्य योगदान और सहयोग प्रदान करने पर धर्म प्रभावना समिति आभार व्यक्त किया.