सिद्धचक्र महामंडल विधान में आध्यात्मिक भावों से सराबोर हो रहे श्रद्धालु

विज्ञापन

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. यंग जैन स्टडी ग्रुप एवं श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रामचंद्र नगर के संयुक्त तत्वावधान में आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है.

पंडित प्रकाश जी छाबड़ा के मार्गदर्शन में इस विधान की विशेषता इसकी आध्यात्मिक प्रस्तुति है. पंडित जी विधान की प्रत्येक पंक्ति, मंत्र और शब्द का अर्थ एवं उसका गूढ़ आध्यात्मिक महत्व अत्यंत सरल और भावपूर्ण तरीके से समझा रहे हैं. यहां बोली जैसी प्रक्रियाओं के बजाय विधान के मूल भाव, मंत्रों और आराधना को केंद्र में रखा गया है. उनके भावपूर्ण मार्गदर्शन से श्रद्धालु एकाग्रता के साथ विधान से जुड़ रहे हैं और पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो रहा है.

आठ दिवसीय विधान में कुल 2040 अर्घ्य विमलचंद छाबड़ा द्वारा भक्तिमय पूजन समर्पित कर सिद्ध भगवान की आराधना की जा रही है. प्रतिदिन प्रातः 7.00 बजे से अभिषेक एवं पूजन तथा रात्रि 8.00 बजे से प्रवचन आयोजित किए जा रहे हैं. मनीष गदिया, प्रमोद पहाड़िया, अशोक पाटनी और समाज जन उपस्थित रहे. यह आयोजन धर्म के वास्तविक अर्थ को समझने, आत्मचिंतन करने और भक्ति भाव को गहराई से अनुभव करने का एक सुंदर अवसर बन रहा है.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook