रियल स्टेट के बड़े कारोबारी बंटी नागर द्वारा आत्महत्या सूचना : राजवाड़ा पर सिटी बस ने तीन को कुचला, एक की मौत

विज्ञापन

इंदौर. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियल स्टेट के बड़े कारोबारी बंटी नागर द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली हैं. विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है. आत्महत्या को लेकर तरहा-तरहा की चर्चा क्षैत्र में तेजी से फैल रही हैं. पूरी जानकारी पर नजर रखी जा रही हैं. 

प्रॉपर्टी कारोबारी और कॉलोनी डेवलपर संदीप नागर उर्फ बंटी नागर ने साकेत नगर स्थित अपने ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

इंदौर. राजवाड़ा पर सिटी बस ने तीन को कुचला, एक की मौत-दो गंभीर रूप से घायल: गुस्साए लोगों की बस में तोड़फोड़

पीएम बस सेवा की नई भगवा रंग की इलेक्ट्रिक सिटी बस

इंदौर के राजबाड़ा इलाके में रविवार को पीएम बस सेवा की बस ने सड़क पर खड़े ऑटो रिक्शा समेत चार लोगों को चपेट में ले लिया. हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक और घायलों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है.

इंदौर के राजवाड़ा पर आज रविवार को एक नई-नवेली भगवा सरकारी सिटी बस ने तीन लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है, तो दो गंभीर बताए जा रहे. दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसके बाद पुलिस पहुंची और जैसे-तेसे मामले को संभाला.

अब पुलिस पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा किस वजह से हुआ और बस की रफ्तार कितनी थी..! हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार बस चार लोगों को टक्कर मारती दिखाई दे रही है, बस की टक्कर से ऑटो चालक सड़क पर गिर गया और बस के पहियों की चपेट में आ गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं ऑटो के पास खड़ा थैली बेचने वाला युवक और दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं.

हादसे के बाद राजबाड़ा पर मौजूद लोगों ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने बस पर पथराव कर उसके कांच फोड़ दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिंता जताई

इंदौर के राजवाड़ा में रविवार को हुए हादसे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिंता जताई है. राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा, घायलों के समुचित इलाज और तत्काल जांच की मांग की. इंदौर के राजवाड़ा इलाके में हुए बस हादसे पर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की प्रति​क्रिया सामने आई है. उन्होंने इस हादसे पर चिंता जताई है. जीतू पटवारी ने पीड़ितों की मुआवजा एवं तत्काल जांच की मांग उठाई है.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook