श्री पालीवाल जय अंबे ग्रुप श्री नागेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक ने मनमोह लिया

विज्ञापन

श्री पालीवाल जय अम्बे ग्रुप  द्वारा नागेश्वर महादेव  का 23वां वार्षिक समारोह बड़े धूमधाम से मनाया

अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित 

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के पालीवाल जय अंबे ग्रुप के पंड़ित अखिलेश जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्रावण माह में प्रतिदिन श्री नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को 23 वां आयोजन प्रात: स्मरण, रुद्राभिषेक के साथ प्रारंभ हो गया हैं. 

श्रावण माह के द्वितीय सोमवार को शाम 6.00 बजे से महाआरती एवं श्री नागेश्वर महादेव जी का विशेष नयनाविराम विशेष श्रृंगार के दर्शन होंगे. वही रात्रि 8.00 बजे से भजन कीर्तन का कार्यक्रम देर रात तक जारी रहेगा.

प्रतिवर्षानुसार इस बार भी पालीवाल जय अंबे ग्रुप के तत्वावधान में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार आज पालीवाल समाज भवन, माँ अन्नपूर्णा मंदिर, 152,इमली बाजार इंदौर पर आयोजन आयोजित हो रहा हैं. श्री नागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक के साथ नयनाविराम विशेष श्रृंगार ने मनमोह लिया. आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें. उन्होंने कहा "आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है.

श्री पालीवाल जय अंबे ग्रुप के सर्वश्री उमेश पुरोहित, दीपक जोशी पंकज (बंटी) जोशी, पीयूष जोशी, पंड़ित अखिलेश जोशी, कैलाश कटारा, मुकेश जोशी, योगेश जोशी, सूरज जोशी, महेंद्र गोटी, ललित पालीवाल, मनीष पालीवाल (बंटी), मोहित जोशी, दिनेश जोशी, नितीन जोशी राजू पालीवाल, लक्की जोशी, प्रिंस जोशी, पंड़ित हेमंत पुरोहित, जयेश जोशी, उदित जोशी, गिरीश जोशी, डॉक्टर दीपेश पालीवाल, रोहित जोशी, अतुल जोशी, शैलेंद्र जोशी, आशीष जोशी, दीपेश जोशी, कमलेश जोशी, अभिषेक उपाध्याय, पंकज पालीवाल, गिरीश जोशी (मुन्ना), अक्षय जोशी, नितेश जोशी, अशोक जोशी, भावेश जोशी, वरुण जोशी, हर्ष जोशी, नरेश पुरोहित, शरद जोशी, रवि जोशी, रुद्र जोशी, पियूष जोशी, आकाश जोशी, निलेश जोशी, हेप्पी जोशी, निशु जोशी, शुभम जोशी, सूरज शर्मा, बाला उपाध्याय द्वारा विशेष रूप से अपनी दे रहे हैं. 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook