राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर को किया सम्मानित : जनता की भागीदारी से मिली बड़ी सफलता है : महापौर पुष्यमित्र भार्गव

विज्ञापन

इंदौर.

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर शहर की स्वच्छता की आदत और सफाई मित्रों जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है कि इंदौर स्वच्छता की सुपर लीग में भी पहले पायदान पर आया है.

मध्य प्रदेश का इंदौर लगातार सात बार देश के सबसे स्वच्छ शहर बनने का खिताब हासिल कर चुका है. इस बार इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-2025 की सुपर लीग में शामिल किया गया है. सुपर लीग में सिर्फ उन्हीं 23 शहरों को शामिल किया गया है, जो अब तक हुए सर्वेक्षणों में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रहे हैं. 

इंदौर ने सुपर लीग 2024-2025 में भी बाजी मार ली है. इंदौर देश के सुपर साफ शहरों में पहले पायदान पर आया है, जबकि दूसरे स्थान पर गुजरात का सूरत, तीसरे स्थान नवी मुंबई रहा है. यह लगातार आठवीं बार है, जब इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर को सम्मानित किया. सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त भी मौजूद रहे.

इंदौर शहर की स्वच्छता की आदत और सफाई मित्रों जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है कि इंदौर स्वच्छता की सुपर लीग में भी पहले पायदान पर आया है. उन्होंने बताया कि इंदौर की स्वच्छता यात्रा सिर्फ एक प्रशासनिक प्रयास नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी से मिली बड़ी सफलता है. आठवीं बार भी इंदौर को स्वच्छता में सिरमौर बना है.

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, इस पुरस्कार के असली हकदार इंदौर के नागरिक और हमारी नगर निगम की टीम है. सभी लोगों की लग्न और मेहनत का परिणाम है कि इंदौर एक बार फिर से स्वच्छता में सिरमोर बना है.

महपौर भार्गव कहते है कि आने वाले दिनों में इंदौर मार्गदर्शक की भूमिका रहेगा. इंदौर सहित अन्य शहरों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएगा. क्योंकि इंदौर ने स्वच्छता में कई नवाचार भी किए है, जो देश किसी भी शहर में नहीं हुए हैं. इसलिए हम दूसरे शहरों से आगे है. इंदौर जीरो वेस्ट वार्ड, सेल्फ सस्टेनेबल जोन जैसे नए इनिशिएटिव्स पर काम रहा है. जनता को और ज्यादा जागरूक किया जा रहा है कि वे अलग अलग कचरा सही समय पर दें, ताकि कचरे की प्रोसेसिंग प्रभावी ढंग से हो सके. अब शहर में आन डिमाड कचरा कलेक्शन की भी शुरुआत हो चुकी है.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook