एप डाउनलोड करें

पंचकल्याण महोत्सव की शुरुआत घटयात्रा और ध्वजारोहण से हुई

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Mon, 13 Apr 2026 01:23 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर 

दिगंबर जैन चंद्रप्रभु जिनालय मल्हारगंज में विराजित होने वाली 24 रजतमयी प्रतिमाओं के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत आज प्रातः मुनि श्री विमल सागर जी एवं मुनि श्री अनंत सागर जी महाराज के सानिध्य में घटयात्रा एवं श्रीजी की शोभायात्रा और ध्वजारोहण से हुई। घट यात्रा प्रातः दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालाय छत्रपति नगर से प्रारंभ होकर अग्रसेन नगर महावीर बाग होती हुई महोत्सव स्थल दलाल बाग पहुंची।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यात्रा में घोड़े,बग्यिया, बैंड बाजों के साथ मुनि संघ एवं केसरिया परिधान में महिलाएं हाथों में मंगल कलश और जैन  ध्वज लिए और पुरुष श्वेत परिधान में नृत्य कर झूमते और जयकारा लगाते हुए पैदल चल रहे थे।

घट यात्रा के महोत्सव स्थल दलाल बाग पहुंचने पर श्री आकाश दीपिका कोल ने मंडप उद्घाटन एवं बीड़ी वाला परिवार के राजीव मीना जैन एवं आजाद रवि देवी जैन ने ध्वजारोहण कर कर महोत्सव का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण होते ही ध्वजा ईशान -उत्तर दिशा की ओर फहराने पर उपस्थित दर्शकों ने करतल ध्वनि से माहौल को उमंग और उत्साह से भर दिया।

आचार्य श्री के चित्र का अनावरण अनिल आरती जैनको परिवार ने किया किया एवं आचार्य विद्या समय सागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन चंदा प्रभु जिनालय ट्रस्ट एवं परवार समाज के अध्यक्ष राजेश अल्पना लॉरेल एवं महामंत्री राजेंद्र संध्या जैन अलबेला परिवार ने किया। विधि विधान के समस्त कार्य प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा ने किये।

इस अवसर पर मुनि श्री ने पंचकल्याणक एवं ध्वजारोहण के महत्व पर प्रकाश डाला और महोत्सव की सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान किया. समारोह में सभी रजत मूर्ति प्रदाता एवं रजत सिंघासन एमके जैन, भरतेश बड़कुल, शरद रावत, हेमंत मोदी, राकेश चेतक, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, भूपेंद्र जैन, कमल जैन, अरविंद अखिलेश सोधिया, श्रुत जैन, श्रीमती मुक्ता, श्रीमती रजनी संमता सोधिया आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next