एप डाउनलोड करें

नगर निगम इंदौर द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट राजस्व संग्रहण करते हुए 1086.92 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली : महापौर एवं आयुक्त ने करदाताओं का किया आभार व्यक्त

इंदौर Published by: Ayush paliwal Updated Thu, 02 Apr 2026 10:53 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  • इंदौर के करदाताओं ने पिछले वर्ष से 155 करोड़ से अधिक का राजस्व किया जमा 
  • करदाताओं का मिला बेहतर प्रतिसाद 
  • नागरिकों ने स्वच्छता के साथ ही राजस्व वसूली में किया सहयोग 
  •  महापौर एवं आयुक्त ने करदाताओं का किया आभार व्यक्त 
  •  1086.92 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ इस वर्ष प्राप्त 

Anil Bagora-Ayush paliwal

इंदौर. महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल एवं राजस्व प्रभारी श्री निरंजनसिंह चौहान ने बताया कि दिनांक 1 अप्रैल 2026, नगर निगम इंदौर द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट राजस्व संग्रहण करते हुए 1086.92 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई है. यह उपलब्धि विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त 932 करोड़ राजस्व की तुलना में लगभग 155 करोड़ रुपये अधिक है, जो नगर निगम के प्रति इंदौर शहर के नागरिकों का विश्वास दर्शाता है साथ ही निगम की वित्तीय सुदृढ़ता एवं करदाताओं की सक्रिय सहभागिता से यह संभव हुआ है.

महापौर श्री भार्गव आयुक्त श्री सिंघल ओर राजस्व प्रभारी श्री चौहान ने बताया कि निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न मदों से राजस्व प्राप्त किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से संपत्तिकर, जलकर, बल्क वॉटर शुल्क, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्युएम), बल्क एसडब्ल्युएम, मार्केट शुल्क, लायसेंस शुल्क, कॉलोनी सेल, बिल्डिंग परमिशन एवं अन्य कर व शुल्क शामिल हैं। इन सभी स्रोतों से निगम को कुल 1086 करोड़ 92 लाख रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई है.

कर भुगतान में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान

महापौर, आयुक्त एवं राजस्व प्रभारी ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शहर के सभी करदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंदौर के नागरिकों की जागरूकता, जिम्मेदारी और समय पर कर भुगतान की भावना के कारण ही यह संभव हो पाया है. उन्होंने कहा कि इंदौर के नागरिक न केवल स्वच्छता में अग्रणी हैं, बल्कि कर भुगतान में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.

जरा सोचिए....

रीढ़ की हड्डी के रूप में निगम में काम कर रहे सैंकड़ो कार्यरत कर्मचारी एआरओ, बिल कलेक्टर, वसुली सहायक, राजस्व विभाग मुख्यालय की टीम के योगदान को जिम्मेदारों ने भूला दिया, और इति श्री करेंगे सारा श्रेय लेने की खुद कोशिश की गई. राजस्व विभाग की टीम निगम की एक मजबूत टीम है, लेकिन उनके योगदान को भी याद किया जाना चाहिए, क्योंकि इस विभाग में कर्मचारी दिन-रात एक करके घर-घर पहुंचकर राजस्व कोष बढ़ाने में योगदान प्रदान करता है, उच्चस्तर की डांट खाने और वेतन रोके जाने, वेतन राजसात किया जाना, नोटिस तक ही सीमित है, उसके बाद भी उनको धन्यवाद ज्ञापित नहीं करना, तारीफे काबिल है, एक बात इतना कहना है कि निगम का पोर्टल से भगवान बचाएं. फिर भी निगम कर भुगतान में इंदौर की जनता ने दिल खोकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उसके लिए साधुवाद.

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल एवं राजस्व प्रभारी श्री निरंजनसिंह चौहान, अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव ने अपनी राजस्व टीम को मजूबत करते हुए एक-एक खाते पर जमकर मेहनत की, उसी का नतीजा है कि राजस्व विभाग ने नया कीर्तिमान स्थापित किया. यह कार्य आपके बिना असंभव था...लेकिन आपकी कड़ी मेहनत ने राजस्व टीम का हौंसला बढ़ाया...आप सबको भी धन्यवाद, एक बार नये वर्ष में नया कीर्तिमान स्थापित हो...ऐसा प्रयास होगा तो ही इंदौर का विकास तेजगति से अग्रसर होगा... 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next