मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और मध्यप्रदेश की जिला न्यायपालिका में आज से लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा

विज्ञापन

इंदौर. 

इंदौर अभिभाषक संघ इंदौर के पूर्व अध्यक्ष श्री गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने पालीवाल वाणी को बताया कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और मध्यप्रदेश की जिला न्यायपालिका (जिला व सत्र न्यायालयों) में आज 26 अगस्त 2026 बुधवार से दिनांक 28 अगस्त 2026 शुक्रवार तक लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा.

दिनांक 25 अगस्त 2026 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार (सतर्कता) ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति महोदय के आदेशानुसार अधिसूचना क्रमांक।-3162 जारीकर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर की रजिस्ट्री अधिसूचना क्रमांक बी/518 जबलपुर दिनांक 21 जनवरी 2026 में आंशिक संशोधन करते हुए जिला न्यायपालिका हेतु दिनांक 27 अगस्त 2026 गुरुवार का अवकाश घोषित करते हुए उसके एवज में शनिवार दिनांक 19 सितंबर 2026 का कार्यदिवस घोषित कर दिया हैं. दिनांक 26 अगस्त 2026 बुधवार को ईद मिलाद उननबी और 28 अगस्त 2026 शुक्रवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पहले से ही अवकाश घोषित किया गया था.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook