एप डाउनलोड करें

Indore to Bhopal : इंदौर-भोपाल वंदे भारत अब नागपुर तक चलेगी

इंदौर Published by: sunil paliwal-Anil paliwal Updated Mon, 09 Oct 2023 01:45 AM
विज्ञापन
Indore to Bhopal : इंदौर-भोपाल वंदे भारत अब नागपुर तक चलेगी
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर :

इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के आग्रह पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये सौगात दी है। इस बात की जानकारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट के माध्यम से साझा की है। अब इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन नागपुर तक चलेगी।

यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई कार्य किए जा रहे हैं वहीं ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा किया जा रहा है। सबसे ज्यादा सेमी हाईस्पीड वंदे भारत की संख्या बढ़ाई जा रही है। कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में इंदौर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाने का आग्रह किया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

कैलाश विजयवर्गीय ने इस संबंध में ट्वीट कर रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दो दिन पहले इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का दौरा कर बाणगंगा की तरफ रेलवे स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दी थी। नए टाइम टेबल के मुताबिक इंदौर-भोपाल वंदे भारत मंगलवार से नियमित रूप से नागपुर तक जाएगी।

ऐसा है वंदे भारत का नया टाइम टेबल

  • इंदौर से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी।
  • सुबह 7 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
  • सुबह 9.15 बजे भोपाल पहुंचेगी।
  • सुबह 10.45 बजे इटारसी पहुंचेगी।
  • दोपहर 2.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।

वापसी का शेड्यूल

  • नागपुर से दोपहर 3.20 बजे रवाना होगी।
  • शाम 7 बजे इटारसी पहुंचेगी।
  • रात 8.40 बजे भोपाल आएगी।
  • रात 10.50 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
  • रात 11.45 बजे इंदौर पहुंचेगी।
  • ट्रेन को दोनों ओर से प्रत्येक स्टेशन पर 5 मिनट का स्टॉपेज दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next