Indore to Bhopal : इंदौर-भोपाल वंदे भारत अब नागपुर तक चलेगी
इंदौर :
इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के आग्रह पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये सौगात दी है। इस बात की जानकारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट के माध्यम से साझा की है। अब इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन नागपुर तक चलेगी।
यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई कार्य किए जा रहे हैं वहीं ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा किया जा रहा है। सबसे ज्यादा सेमी हाईस्पीड वंदे भारत की संख्या बढ़ाई जा रही है। कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में इंदौर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाने का आग्रह किया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
कैलाश विजयवर्गीय ने इस संबंध में ट्वीट कर रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दो दिन पहले इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का दौरा कर बाणगंगा की तरफ रेलवे स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दी थी। नए टाइम टेबल के मुताबिक इंदौर-भोपाल वंदे भारत मंगलवार से नियमित रूप से नागपुर तक जाएगी।
ऐसा है वंदे भारत का नया टाइम टेबल
वापसी का शेड्यूल
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा में पधारने हेतु आग्रह: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से श्री मनीष शर्मा की आत्मीय भेंट
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजातशत्रु बागोरा का आकस्मिक निधन : अंतिम यात्रा कल