📅 Saturday, 19 September 2026 | 01:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +128.80 (+0.55%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,830 🥈 चांदी (1kg): ₹250,800 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध : इंदौर में आज से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

📅 17 September 2026, 11:42 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध : इंदौर में आज से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर
UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध : इंदौर में आज से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

व्यापारी वर्ग भाजपा सरकार के फैसले से अब नाराज़...

UPI के नए नियमों पर व्यापारी भड़के...दी चेतावनी.

इंदौर.  UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट फीस को लेकर व्यापारियों और ग्राहकों में नाराजगी अब बाजारों में दिखाई देने लगेगी। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए दुकानों पर विरोध के पोस्टर लगाने की मुहिम शुरू करने का निर्णय लिया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि 18 सितंबर 2026 से शहर की विभिन्न दुकानों पर ‘UPI पर मर्चेंट फीस का विरोध’ संबंधी पोस्टर लगाए जाएंगे। उनका कहना है कि डिजिटल भुगतान आज व्यापारिक लेन-देन का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क का सीधा असर व्यापारी और ग्राहक दोनों पर पड़ सकता है।

 4 बजे अतिमहत्वपूर्ण बैठक सियागंज होलसेल मर्चेन्ट सभागृह में

अक्षय जैन ने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल के विरोध में नहीं, बल्कि व्यापारियों और उपभोक्ताओं की चिंता सरकार तक पहुंचाने का शांतिपूर्ण प्रयास है। दुकानों पर लगाए जाने वाले पोस्टरों के माध्यम से ग्राहकों को भी इस विषय की जानकारी दी जाएगी।

एसोसिएशन का कहना है कि छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए प्रत्येक डिजिटल लेन-देन पर लगने वाला शुल्क कारोबार की लागत बढ़ा सकता है। वहीं ग्राहकों को भी भुगतान व्यवस्था में अतिरिक्त लागत का सामना करना पड़ सकता है।

18 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली यह मुहिम बाजारों में UPI शुल्क के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। एसोसिएशन ने व्यापारियों से पोस्टर अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

सम्मानीय साथियों,

सादर वन्दे! 

भारत सरकार द्वारा UPI भुगतान पर व्यापारियों पर प्रस्तावित 0.4% अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने की चर्चा के संदर्भ में इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन इसका विरोध करता है।

आज लगभग 60% भुगतान UPI के माध्यम से होने लगा है। ऐसे में प्रत्येक डिजिटल लेनदेन पर अतिरिक्त 0.4% का भार सीधे व्यापारियों की लागत बढ़ाएगा। दवा व्यापार में पहले से ही सीमित मार्जिन होने के कारण यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ स्वीकार करना हमारे लिए कठिन होगा।

अतः इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन इस विषय पर सरकार के समक्ष अपना विरोध एवं पक्ष मजबूती से रखेगा। इस संबंध में आगामी रणनीति एवं कार्यक्रम की सूचना शीघ्र सभी साथियों को दी जाएगी। सभी सम्माननीय साथियों से अनुरोध है कि एकजुट रहें और एसोसिएशन के आगामी आह्वान के लिए तैयार रहें।

इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन

अध्यक्ष : विनय बाकलीवाल, सचिव : निर्मल जैन

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें