आमेट
Amet News : शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज आमेट की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार
M. Ajnabee, Kishan paliwal
M. Ajnabee, Kishan paliwal
आमेट.
शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज संस्थान आमेट की नव निर्वाचित अध्यक्षा श्रीमति पार्वती शर्मा ने संस्थान की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया गया है.
नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल में वरिष्ठ शिव नारायण, रोशन लाल, धर्मेश चंद्र और घनश्याम को शामिल किया गया है. उपाध्यक्ष पद पर जसराज शर्मा, मंत्री पद पर कुलदीप शर्मा, सहायक मंत्री के रूप में सत्यनारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष के रूप में अशोक शर्मा तथा सहायक कोषाध्यक्ष के रूप में महेंद्र शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही प्रवक्ता व संगठन मंत्री के रूप में कैलाश चंद्र शर्मा तथा व्यवस्थापक के रूप में प्रभु प्रकाश शर्मा को मनोनीत किया गया है.
कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में सत्यनारायण, गणेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, मुकेश शर्मा, उमेश शर्मा और हितेंद्र शर्मा को भी शामिल किया गया है. इस अवसर पर नव मनोनित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान निर्वाचन अधिकारी घनश्याम शर्मा ने गोपनीयता की शपथ दिलाई.
शपथ ग्रहण समारोह में संस्थान के सदस्यों में घनश्याम शर्मा, प्रभु प्रकाश, जसराज, सत्यनारायण, गणेश शर्मा, श्रीमति मधु शर्मा, उमेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, मुकेश शर्मा तथा प्रवक्ता कैलाश चंद्र शर्मा उपस्थित रहे. समारोह के दौरान संस्थान की नवीन कार्यकारिणी में युवाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए, संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई. नवगठित कार्यकारिणी का यह विस्तार संस्थान की गतिविधियों को सुदृढ़ करने और समाज के युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.
अध्यक्षा पार्वती शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की और निर्वाचन अधिकारी ने शपथ दिलाई
खबर 2
-----ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर निर्माण हेतु श्रद्धालु ने की 21 लाख रुपये की घोषणा,
-------आमेट के घोसुंडी निवासी रोशनलाल पिलोदिया ने मंदिर विकास के लिए समर्पित की राशि, ट्रस्ट पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर किया सम्मान,
आमेट ()(),तहसील स्थित मेवाड़ के प्रमुख धार्मिक एवं प्राचीन समीपवर्ती तीर्थस्थल ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर निर्माण को लेकर एक बड़ी घोषणा सामने आई है, जहां एक श्रद्धालु ने 21 लाख रुपये का चढ़ावा घोषित कर धार्मिक आस्था का उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। ट्रस्ट के सचिव भैरुलाल कुमावत के अनुसार, आमेट तहसील के घोसुंडी निवासी रोशनलाल पिता नाथुलाल पिलोदिया कुमावत ने मंदिर निर्माण के लिए इक्कीस लाख रुपये की घोषणा करते हुए चढ़ावे की रसीद प्राप्त की। रोशनलाल ने पूर्व में भी ग्यारह लाख रुपये की घोषणा की थी, जिसकी राशि उन्होंने किस्तों में जमा कर दी है। इसके बाद 27 अप्रैल 2026, सोमवार को पुनः दस लाख रुपये की घोषणा की गई, जिससे कुल राशि इक्कीस लाख रुपये हो गई।
इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव भैरुलाल कुमावत, व्यवस्थापक कैलाश सैन और किसनलाल कुमावत ने रोशनलाल पिलोदिया का साफा पहनाकर एवं उपरणा ओढ़ाकर आत्मीय सम्मान और स्वागत किया। समारोह के दौरान भैरुनाथ जी से उनके लिए सदैव आशीर्वाद बनाए रखने और हर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में मेवाड़ क्षत्रिय कुमावत समाज मुंबई के अध्यक्ष सोहनलाल पिलोदिया सहित वेणीराम, गणेशलाल, बंशीलाल कुमावत, भोपा गोपीलाल भील, पुजारी विनोद कुमार, धर्मेश सरगरा, रोशनलाल प्रजापत, धर्मेश सुथार और भंवरलाल भील सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर निर्माण के लिए की गई यह घोषणा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र में मंदिर विकास कार्यों को नई गति प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।





