indore news : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा इंदौर एवं उज्जैन संभाग के सोशल मीडिया वॉरियर्स की बैठक संपन्न

विज्ञापन

विभाजनकारी विचारधारा के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को करते हैं भ्रमित : श्री हितानंद शर्मा

इंदौर :

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने पालीवाल वाणी को बताया कि आज भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा इंदौर एवं उज्जैन संभाग की विधानसभाओं से आए सोशल मीडिया ज्ञाताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री मान. हितानंद शर्मा ने उद्बोधन में सभी को सोशल मीडिया की तथ्यों के आधार पर उपयोगिता के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी सोशल मीडिया से प्रभावित है, विभाजनकारी विचारधारा के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से कैसे सभी को भ्रमित करते है, हमें इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं को अपनी भूमिका तय करने व सर्व समाज का कैसे उत्थान हो ऐसे विचारों पर प्रकाश डाला।

मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत जी खरे ने बताया की वर्तमान का युवा सोशल मीडिया से अत्यंत प्रभावित होने के साथ ज़्यादातर समय वहीं व्यतीत कर रहा है। ये सकारात्मक  रूप से ठीक है परंतु नकारात्मक रूप में अत्यंत घातक है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को संचालित करने वाले लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से  जबाव दें एवं एकजुट होकर मुखर रूप से समाज में अपनी भूमिका निभाए।

इस अवसर पर अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री कलसिंह भावर, नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ निशांत खरे एवं अजजा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook