Indore News : खाना बनाने वाली महिला का मंगलसूत्र लूटा

विज्ञापन

इंदौर.

पलासिया इंदौर में दो बदमाशों ने मंगल सूत्र लूट की वारदात को अंजाम दिया। वह लूट करके भागे तो महिला पीछे पड़ गई। इस दौरान आरोपी मंगल सूत्र और बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों के आष्टा के होने की जानकारी लगी है पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रमिला पति अशोक शारदे निवासी मुमताज बाग कॉलोनी ने बताया कि वह खाना बनाने का काम करती है। रविवार को वह पलासिया इलाके के चंद्रलोक चौराहे के पास से जा रही थी। तब बाइक नंबर MP37MK8667 दो लड़के पीछे से आए। जिसमें एक काली और दूसरा लाल टीशर्ट पहने हुआ था।

एक लड़के ने गले पर झपट्‌टा मारा और मंगल सूत्र खींचकर दोनों भाग गए। तब शोर मचाते हुए प्रमिला भी उनके पीछे भागी। आगे जाकर उन्हें गली में दीवार होने से रास्ता नहीं मिला। तब बाइक छोड़कर दोनों दीवार कूदकर भागने लगे। चौकीदार उनके पीछा पड़ा, तो आरोपी ने मंगल सूत्र भी वही फेंक दिया और दोनों लड़के भाग निकले। बाद में थाने पहुंचकर पुलिस को बाइक की जानकारी दी।

 बाइक से निकली लोकेशन 

पुलिस को बाइक नंबर के आधार पर दोनों की लोकेशन की जानकारी लगी है। इसमें आरोपी आष्टा के पास के होने की जानकारी पता चली है। पुलिस अब आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook