indore news : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद मोहन माथुर का घर जाकर किया सम्मान

विज्ञापन

इंदौर : 

अ.भा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व महाधिवक्ता आनंद मोहन माथुर का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76 वें पुण्य स्मरण पर अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल एवं सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन परमालिया एवं साथियों ने निवास स्थान पर जाकर उनका सार्वजनिक अभिनंत किया।

इस अवसर पर श्री माथुर के द्वारा दिए गए देश आजादी के अवदान के लिए उनके स्मरण एवं उनके कार्यों के विषय में चर्चा की गई। श्री पटेल ने कहा कि माथुरजी जैसे लाखों स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों ने देश को आजाद कराने में अपना योगदान दिया। आज में गांधीजी के पुण्य स्मरण पर उन्हें सम्मानित कर अभिभुत हूँ।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook