Indore City : कक्षा नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों में अवकाश 27 से 30 अप्रैल तक रहेगा : ग्रीष्मकालीन अवकाश एक मई से 15 जून तक रहेगा

विज्ञापन

भीषण गर्मी चलते कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिये निर्देश

कक्षा 9 वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन प्रात: साढ़े 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा

इंदौर.

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने भीषण गर्मी के कारण तापमान में हुई वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुये जिला शिक्षा अधिकारी को डॉ. शांता स्वामी भार्गव को निर्देशानुसार इंदौर जिले के अंतर्गत शासकीय/अशासकीय सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई./माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक के समस्त विद्यालयों में अवकाश आगामी 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक रहेगा. यह आदेश जिले की समस्त आंगनवाड़ियो पर भी समान रूप से लागू रहेगा.

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक का संचालन प्रात: साढ़े 7 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य किया जायेगा. साथ ही जिले के समस्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश आगामी एक मई से 15 जून तक घोषित किया गया है. उक्त व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू रहेगी.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook