indoremeripehchan : 2-5 हजार का लोन लेना इंदौरियों को पड़ रहा भारी... लगातार हो रहे ब्लैकमेल...!

विज्ञापन

इंदौर. 

इंदौरियों में 2-5 हजार का लोन एक झटके में मोबाइल एप के माध्यम से लेने का चलन बढ़ा है... लेकिन इसके पीछे जो लोग ब्लैकमेल हो रहे हैं उनकी हकीकत भी जानना जरूरी है...

क्राइम ब्रांच भी इसको लेकर एडवाइजरी जारी कर चुका है... लोन लेकर चुकाने के बावजूद इनसे अतिरिक्त रुपयों की मांग की जाती है... और जब ये रुपए नहीं चुकाते तो फोटो-वीडियो एडिट कर ब्लैकमेलिंग का खेल भी शुरू हो जाता है...

चंद रुपयों के लोन के लालच में व्यक्ति लोन ऐप डाउनलोड करने के दौरान जैसे ही कुछ जानकारियां साझा करता है वैसे ही साइबर फ्रॉड करने वालों के पास मोबाइल की कॉन्टैक्ट लिस्ट, गैलरी सहित निजी डाटा तक पहुंच जाता है, जिसके दम पर शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का खेल...

एक जानकारी के मुताबिक, इंदौर में जनवरी से अब तक 50 से अधिक शिकायतें क्राइम ब्रांच को मिल चुकी है... इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने भी आम जनता से सतर्क रहते हुए लोन या अन्य एप डाउनलोड ना करने की सलाह दी है... उनका कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत आमजन पुलिस को दें..!

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook