एप डाउनलोड करें

सारिका जैन को मैंने सुंदरी महिला मंडल की अध्यक्ष चुना गया

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Mon, 13 Apr 2026 01:32 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. 

धर्म समाज और संस्कृति के क्षेत्र में बात करें महिला सशक्तिकरण की तो उदय नगर जैन मंदिर में मैना सुंदरी महिला मंडल का शपथ विधि कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ. जिसमें श्रीमती सारिका राजेश जैन को अध्यक्ष श्रीमती रचना योगेश जैन को सचिव श्रीमती तेजवंती जैन को कोषाध्यक्ष और प्रज्ञा अमित जैन कों कार्याध्यक्ष बनाया गया.

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस शपथ विधि में उदय नगर मंदिर के वर्तमान अध्यक्ष पीसी जैन सहित समस्त ट्रस्टीगण मौजूद रहे ।शपथ विधि अधिकारी संतोष जैन सर ने बहुत ही व्यवस्थित तरीके से पद और गोपनीयता कि शपथ ग्रहण कराई. साथ ही महिला मंडल की संस्थापक अध्यक्ष निर्मला जैन समस्त संरक्षक गण मीना संतोष  जैन, किरण जैन, प्रतिभा बाँझल, दीपा जैन, मीना पहाड़िया एवं राशि जैन, पूर्व अध्यक्ष वर्षा मोती एवं निर्वत्तमान अध्यक्ष सपना भारत जैन इस अवसर पर उपस्थित थे, सारिका जी के मनोनयन पर दिगंबर जैन महिला परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, श्रीमती रेखा जैन श्रीफल आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती आराधना जैन श्रीमती सारिका पारलिया एवं श्रीमती प्रीति हिमांशु ने बहुत ही व्यवस्थित तरीके से किया. कार्यक्रम का मंगलाचरण श्रीमती शिल्पी जैन, श्रीमती लेजू जैन ने किया स्वागत गीत श्वेता और रीना ने प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अंत में सारिका जैन और रचना जैन ने सभी का आभार माना.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next