इंदौर : राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, प्रदेश सचिव मोहित पारिख एवं महिला मंडल की प्रदेश प्रभारी अनिता जोशी ने संयुक्त रूप से पालीवाल वाणी को बताया कि ब्राह्मण समाज गौरव सम्मान समारोह आगामी माह दिनांक 13 नवंबर 2022 रविवार को श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी धर्मशाला (माँ अन्नपूर्णा मंदिर) राजबाड़ा इंदौर में आयोजित किया जा रहा हैं.
इस आयोजन में ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में आयोजित होगा. आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9074926000 पर संपर्क कर सकता हैं.
इस आयोजन को लेकर राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारीगण में सर्वश्री सुखदेव जोशी, प्रहलाद जोशी, नीता शर्मा, अनिल बागोरा लगातार मेहनत कर आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं. राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने आगे बताया कि इस आयोजन के बाद व्यापक रूप संगठन अपने नवीन सदस्यता अभियान चलाकर संगठन की मजबुत करने का काम करेगा. जिसमें विभिन्न शहरों में संगठन के पदाधिकारी घोषित कर ब्राह्मण समाज की एकता का संदेश देगें.