टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान : सैंटनर संभालेंगे न्यूजीलैंड की कमान

विज्ञापन

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम 22 अक्टूबर 2026 से न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वहीं न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।

न्यूजीलैंड की तरफ से आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए कुछ अन्य खिलाड़ियों को चुना है, जबकि डेवोन कॉनवे और जैकब डफी जैसे नामी खिलाड़ी अंतिम 2 मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। भारत और न्यूजीलैंड की पांच मैचों की ODI सीरीज 4 नवंबर-15 नवंबर तक खेली जाएगी। दिग्गज तेज गेंदब्याज लॉकी फर्ग्यूसन 3 साल बाद वनडे टीम में वापस आए हैं।

सैंटनर संभालेंगे न्यूजीलैंड की कमान

टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर के हाथों में होगी। वहीं दूसरी तरफ लंबे समय के बाद फिन एलन और लॉकी फर्ग्यूसन की वनडे टीम में वापसी से न्यूजलैंड को और मजबूती मिलेगी। इन दो दिगज्जों के अलावाटीम साइफर्ट ने भी पिछले 18 महीने में कोई 50-ओवर मैच नहीं खेला है। उन्हें आखिरी बार अप्रैल 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते देखा गया था। साइफर्ट को चौथे और पांचवें ODI मैच के लिए कीवी टीम में चुना गया है।

वहीं दूसरी तरफ रचिन रवींद्र चोट के कारण टी20 सीरीज में शामिल नहीं हैं। उन्हें पहले 3 मैचों के लिए वनडे सीरीज में जगह मिली है। जैक फाउल्केस, विलियम ओ’रूर्के और बेन सीयर्स चोट से रिकवर कर रहे हैं, इसलिए उन्हें स्क्वाड में नहीं चुना गया है।

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग

भारत-न्यूजीलैंड का ODI शेड्यूल

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा, लेकिन पहले दोनों की पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का समापन 1 नवंबर को होगा। उसके तीन दिन बाद 4 नवंबर से ODI सीरीज शुरू होगी।

  • 4 नवंबर – पहला वनडे
  • 7 नवंबर – दूसरा वनडे
  • 10 नवंबर – तीसरा वनडे
  • 13 नवंबर – चौथा वनडे
  • 15 नवंबर – पांचवां वनडे
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook