एप डाउनलोड करें

पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर नवयुवक मंडल पेढ़ी के चुनाव 9 जून को

इंदौर Published by: Sunil Paliwal...✍ Updated Tue, 28 May 2019 05:51 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

● भावेश जोशी उपाध्यक्ष-हेमंत जोशी कोषाध्यक्ष निर्विरोध-निर्वाचित

इंदौर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर नवयुवक मंडल पेढ़ी के चुनाव दिनांक 9 जून 2019 को नियमानुसार होगे। निर्वाचन को लेकर सदस्यों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पेढी के चुनाव में सत्ता पक्ष ओर विपक्ष के बीच रस्साकांक्षी जारी है। चुनाव में भाग लेने वाले ने अपने आवेदन पत्र 27 मई को चुनाव अधिकारी के समक्ष जमा कराएं। कौन किस पद पर चुनाव लड़ रहा है, उसकी जानकारी नाम वापसी के बाद ही पता चलेगा। चुनावी समर में कौन-कितना अपना दम लगा रहा है। पालीवाल वाणी को मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक आवेदन पत्र ही जमा हुआ है। जिससे स्थिति स्पष्ट हो गई कि इन दो पदों पर निविर्रोध निर्वाचित हुए। नामांकन पत्र वापसी लेने की तिथि एवं पात्र उम्मीदवारों की सूची आज दिनांक 28 मई 2019 अंतिम है। मतदान दिनांक 9 जून 2019 रविवार को मतदान पश्चात उम्मीदवारों की घोषणा निर्वाचन अधिकारी के द्वारा की जाएगी। पालीवाल नवयुग मंडल पेढ़ी के चुनाव में निम्न सदस्यों ने विभिन्न पदों पर दिए आवेदन’पत्र समाज बंधुओं ने अपनी उम्मीद्ववारी के रूप में अपना नामांकन इस प्रकार जमा कराया है।

● चुनाव में निम्न सदस्यों ने विभिन्न पदों पर नामांकन इस प्रकार

अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश जोशी ग्राम. पर्वत खेड़ी, बंसीलाल जोशी ग्राम. साकरोदा, रमेश उपाध्याय ग्राम. रिछेड, उपाध्यक्ष पद पर भावेश जोशी टाडावाडा निर्विरोध-निर्वाचित, सचिव पद पर रमेश उपाध्याय रिछेड,़ उमेश जोशी ग्राम. जावद, कोषाध्यक्ष पद पर हेमंत जोशी ग्राम. धोइंदा निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु प्रदीप जोशी ग्राम. साकरोदा, चेतन जोशी ग्राम. केलवा, अंबालाल जोशी ग्राम. तासोल, श्री रमेश जोशी (भोपाजी) ग्राम. जणावद चार सदस्यों में से तीन सदस्य कार्यकारिणी के लिए चुने जाएगें। वही रमेश उपाध्याय ने अध्यक्ष एवं सचिव पद पर फार्म भरा इस में से एक ही फार्म स्वीकार होगा। सचिव पद पर फार्म हटाते हैं तो उमेश जोशी निर्विरोध सचिव निर्वाचित हो जाएंगे और अध्यक्ष पद पर यदि फार्म उठाते हैं। तो अध्यक्ष एवं सचिव पद पर सीधी टक्कर होगी। पालीवाल वाणी को मिली जानकारी के अनुसार उमेश जोशी (मोनू) सचिव पद के लिए निर्विरोध चुने जा सकते है। क्योंकि रमेश उपाध्याय अध्यक्ष के पद पर सीधे तौर से चुनाव लड़कर मैदान में बाजी मार सकते है। रमेश उपाध्याय के अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने की काफी उम्मीद की जा रही है, क्योंकि काम बोलता है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal ... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next