इंदौर तीन इमली बस स्टैंड में ड्राइवर कंडक्टर : मैनेजमेंट स्टॉफ को महिला सुरक्षा विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला

विज्ञापन

इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह एवं पुलिस आयुक्त  हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देशानुसार स्वच्छ इंदौर, सुरक्षित इंदौर की मुहिम में जिला प्रशासन, महिला बाल विकास विभाग ,पुलिस विभाग, नगरनिगम के संयुक्त तत्वाधान से सेफसिटी कार्यक्रम के अंतर्गत तीन इमली  बस स्टैंड में  रामनिवास बुधोलिया,जिला कार्यक्रम अधिकारी  महिला बाल विकास विभाग जिला इंदौर की अध्यक्षता में बस ड्राइवर, कंडक्टर, मैनेजमेंट स्टॉफ का  ओरिएंटेशन प्रशिक्षण  कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशासक  वन स्टॉप सेन्टर एवम नोडल अधिकारी सेफसिटी कार्यक्रम, डॉ वंचना सिंह परिहार, शिवम ठक्कर ,उप निरीक्षक, कार्यालय अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस धर्मेंद्र भदोरिया ,AICTL इंदौर जया शेट्टी, राष्ट्रीय समन्वयक ,अक्षर सामाजिक सेवा समिति ,के  द्वारा सेशन लिए गए। समस्त हेल्पलाइन नंबर, जिला प्रसाशन एवं पुलिस की कार्यवाही से अवगत कराते हुए ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी गयी। महिला सुरक्षा के लिए शपथ ली गयी। डॉ वंचना सिंह परिहार ने महिला सुरक्षा एवं सम्मान के लिए परिवार से जिम्मेदारी प्रारम्भ करने की बात कही।परिवार यदि अपनी बालिकाओं के मन मे सम्मान और आत्मविश्वास लाता है और लड़कों को सम्मान करना सिखाता है तो समाज मे सभी महिलाओ का सम्मान करते हैं। और एक सुझाव दिया कि जैसा व्यवहार हम अपनी बेटी बहन के लिए बर्दाश्त नही कर सकते वैसा व्यवहार दूसरे की बहन बेटी के साथ भी नही करना चाहिए। इतना सुधार  यदि हम खुद में कर ले तो समाज को सुधारने में समय नही लगेगा क्योंकि समाज हमसे आपसे बनता है।

तथा महिलाओं की  सहायता करने के  विस्तार से सभी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया और महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं को बताते हुए उसके समाज की भूमिका के साथ बस ड्राइवर और कंडक्टर की भूमिका क्या होनी चाहिए पर चर्चा की गई।  जया शेट्टी जी ने सभी को वन स्टॉप सेन्टर (सखी) से अवगत करवाया और 6 प्रकार की सहायतायें जो वन स्टॉप सेन्टर में प्रदान की जाती हैं उनका विधिवत विवरण प्रस्तुत किया कि कैसे किसी भी विपत्तिग्रस्त महिला को त्वरित सहायता उसके रहने खाने की की जा सकती है। और  सबसे वचन लिया कि वो बालिकाओं की शादी 18 से कम उम्र में नही करवाएंगे और  बालिकाओं की सुरक्षा के लिए अपनी भूमिका से पीछे नही हटेंगे। सुरक्षित इंदौर बनाने में अपनी सहभागिता देंगे।

 शिवम ठक्कर ने सिटीजन कॉप, 112 एप और जीआरपी महिला हेल्पलाइन app की बारीकी से जानकारी दी और सभी को महिलाओं की सुरक्षा के साथ साथ यातायात सुरक्षा के बारे में भी बात की।श्री संदीप त्रिवेदी जी AICTSL ने भी यातायात के गुण सिखाये और सभी अतिथियों का स्वागत किया ,और समस्त स्टॉफ को निर्देशित किया कि महिलाओं की सुरक्षा बस स्टैंड स्टॉफ  की पहली प्रथमिकता बनाते हुए सभी इसका पालन करेंगे और साथ ही उन्होंने सभी को बस स्टॉफ की कार्यप्रणाली से अवगत करवा कर  आगामी कार्ययोजना बताई। अध्यक्ष पटेल एवं,,सभी सहायक प्रबंधक भी उपस्थित हुए और अपनी भूमिका का निर्वहन किया। अंत मे सभी को हेल्पलाइन नंबर के पोस्टर और पम्पलेट वितरण के साथ शपथ ली गयी। सुनील वर्मा द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन कर धन्यवाद के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा हुई।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook