शोक संदेश: पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती हेमलता जोशी का निधन

विज्ञापन

इंदौर. पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती हेमलता मन्नालाल जी जोशी (गांव. सिंदेरी) का आज दिनांक 11 जुलाई 2026 शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 11 जुलाई 2026 शनिवार को दोपहर 1:00 बजे निज निवास 294/6 गोविंद कॉलोनी, सांवरिया सेठ मंदिर की गली से रामबाग मुक्तिधाम इंदौर जाएगी.

आप सर्वश्री रामनारायण जोशी की भाभी, पुरुषोत्तम जोशी, कृपाशंकर जोशी, भेरूलाल जोशी की काकीजी, घनश्याम जोशी की बड़ी मम्मी, महेंद्र जोशी, हरीश जोशी की पूजनीय माताजी, रुद्र  जोशी की दादीजी थी. उपरोक्त जानकारी पालीवाल वाणी को सचिन व्यास ने दी.

दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook