राजेश जैन दद्द
इंदौर. सुनील सिंधी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के उप सचिव विकास शखाराम बहिरिया भी गुरु देव के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने छत्रपति नगर इंदौर स्थित आदिनाथ जिनालय पर विराजमान परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, निर्यापक तीर्थ चक्रवर्ती मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के पावन दर्शन एवं आशीर्वाद हेतु पधारे.
इस अवसर पर मनीष गोधा, हंसमुख गांधी, सुनील जी गांग जितो, राहुल जैन स्पोर्ट्स, राजेश जैन दद्दू, आकाश कोल, भुपेंद्र जैन, कमल जैन चेलेंजर, अक्षय कासलीवाल, धर्मेन्द्र सिनकेम, आनंद नवीन गोधा, विपुल बाझलं आदि समाजजन उपस्थित रहे और केंद्रीय अध्यक्ष वाणिज्य एवं उद्योग के (केंद्रीय मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री सुनील जी सिंघी जी का स्वागत किया.