एप डाउनलोड करें

अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज का 47वां अवतरण दिवस आज से, तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Thu, 02 Jul 2026 11:41 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर, परिवहन नगर में अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के 47वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आज 3 से 5 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन मंदिर समिति एवं आरोहण परिवार के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

समाज अध्यक्ष नवनीत जैन एवं रेखा-संजय जैन ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 3 जुलाई, शुक्रवार को प्रातः 6:30 बजे श्री जिन सहस्त्रनाम अर्चना के साथ होगा। 4 जुलाई, शनिवार को गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 

महोत्सव का मुख्य आयोजन 5 जुलाई, रविवार को होगा। प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक भव्य गुरु पूजन, धर्मसभा एवं अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन होंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज (भोजन प्रसादी) का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने समाज के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next