टोक्यो में दो विमान आपस में टकराये, 5 की मौत, देखें रोंगटे खड़े करने वाला मंजर

विज्ञापन

जापान. टोक्यो हनेडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को चौंकाने वाला हादसा सामने आया है. रनवे पर एक विमान में आग लग गई. एक विमान की खिड़कियों से आग की लपटें निकलती देखी गईं. कोस्ट गार्ड विमान के साथ टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई. हनेडा जापान के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है. गनीमत है कि समय रहते विमान में सवार सभी यात्रियों को निकाल लिया गया. हादसे में कोस्ट गार्ड के 5 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई.

हादसे की खौफनाक फुटेज आई सामने

हादसे की चौंकाने वाली फुटेज सामने आई है. इसमें देखा जा सकता है कि जलता हुआ विमान रनवे पर कुछ देर तक दौड़ता रहा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें कोस्ट गार्ड के विमान से टकराने के बाद यह हादसा हुआ. जापान कोस्टगार्ड ने कहा कि वह अपने विमान और विमान के बीच टक्कर की खबरों की जांच कर रहा है.

300 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे 

जापान एयरलाइंस के मुताबिक विमान होक्काइडो के शिन-चिटोस एयरपोर्ट से निकला था और इसमें 300 से अधिक यात्री सवार थे. सभी 367 यात्रियों को जलते हुए विमान से निकाल लिया गया है. क्रू मेंबर्स भी सुरक्षित हैं. बताया जा रहा है कि यह विमान जापान एयरलाइंस का था. यह खौफनाक हादसा तब हुआ जब विमान हनेडा एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड कर रहा था.  विमान JAL 516 ने होक्काइडो से उड़ान भरी थी.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook