सुषमा स्वराज, अरुण जेटली को मरणोपरांत मिला पद्मा पुरस्कार, यहाँ देखे लिस्ट

विज्ञापन

देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न के बाद देश के सर्वोच्छ नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार सोमवार को राष्ट्रपति भवन में बांटे गए। पद्म पुरस्कार देने का यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सुषमा स्वराज और अरुण जेटली जैसे राजनेताओं को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।  विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज सम्मानित कर रहे हैं। मंगलवार यानी कल 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरस्कार सौंपा। पुरस्कार समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी शामिल हुए। 

यह भी पढ़े : Share Market : 6 महीने में 1 लाख के बन गए 16 लाख, क्या आपने खरीदा ये शेयर?

यह भी पढ़े : Investment Trick : जानिए ऐसी ट्रिक जो आपको 15 साल में बना देगी 5 करोड़ का मालिक!

  • गायक सुरेश वडकर को पद्मश्री पुरस्कार सौंपा गया। सुरेश वडकर ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में पुरस्कार पाकर उन्हें खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से इस पुरस्कार का इंतजार कर रहे थे। 
  • भारत की पहली महिला एयर मार्शन डॉक्टर पद्मा बंदोपाध्याय को पद्म श्री पुरस्कार सौंपा गया। 
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अदनान सामी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • अभिनेत्री सरिता जोशी को मिला पद्म श्री पुरस्कार।
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook