एप डाउनलोड करें

Asia Richest Person : अडानी बने एशिया के सबसे रईस अरबपति, अंबानी से छिना ताज

देश-विदेश Published by: Paliwalwani Updated Fri, 26 Nov 2021 02:47 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी अब एशिया के सबसे दौलतमंद अरबपति बन गए हैं। गौतम अडानी को पहली बार ये सफलता मिली है। दिलचस्प बात ये है कि गौतम अडानी ने भारत के ही मुकेश अंबानी को पछाड़ कर ये उपलब्धि हासिल की है। आपको बता दें कि लंबे समय से मुकेश अंबानी शीर्ष अरबपति बने हुए थे।

किसकी कितनी दौलत

रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप मार्केट कैप के आधार पर गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल किया है। यहां बता दें कि मुकेश अंबानी की एक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर बाजार में लिस्टेड है। वहीं, गौतम अडानी की कुल छह कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं।  हालांकि, दौलत आंकने वाली वेबसाइट ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स ने अरबपतियों की रैंकिंग को अपडेट नहीं किया है। वेबसाइट पर अब भी मुकेश अंबानी एशिया के सबसे दौलतमंद अरबपति बने हुए हैं। मुकेश अंबानी की दौलत 91 बिलियन डॉलर है और वह फिलहाल दुनिया के 12वें सबसे रईस अरबपति हैं। वहीं, गौतम अडानी की दौलत 88.8 बिलियन डॉलर के स्तर पर है। गौतम अडानी की रैंकिंग 13वीं है।

क्यों गिरी अंबानी की दौलत

दरअसल, मुकेश अंबानी की रिलायंस के स्टॉक में लगातार गिरावट आ रही है। बीते तीन कारोबारी दिन में रिलायंस का शेयर भाव 6 फीसदी तक टूट गया है। वहीं, इस दौरान अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयर भाव में तेजी आई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next