एप डाउनलोड करें

अमेरिका ने भी माना भारत का हिस्सा : POK पर पाकिस्तान को बड़ा झटका

देश-विदेश Published by: indoremeripehchan.in Updated Sat, 07 Feb 2026 11:27 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका.

अमेरिका ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। भारत से अमेरिका की ट्रेड डील पर पाकिस्तान पहले से ही परेशान था। अब अमेरिका ने पाक अधिकृत कश्मीर (POK) पर भी पाकिस्तान को करारा झटका दिया है। अमेरिका ने एक नक्शा जारी किया है, जिसमें पीओके को भारत के नक्शे में शामिल किया गया है।

दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हुई है। इस पर अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट की, जिसमें लिखा है कि पेड़ के मेवों और सूखे अनाज से लेकर लाल ज्वार और ताजे और प्रसंस्कृत फलों तक, अमेरिका-भारत समझौता अमेरिकी उत्पादों के लिए नए बाजार तक पहुंच प्रदान करेगा। इसमें सबसे कमाल की बात है कि इस पोस्ट में भारत का नक्शा लगा है। भारत का पुराना नक्शा यानी जिसमें पीओके भारत का हिस्सा है।

पाकिस्तान पीओके को अपना हिस्सा मानता आया है। जबकि भारत ने हमेशा पीओके को अपना अभिन्न अंग बताया है। इसको लेकर काफी विवाद भी होता है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान दुनियाभर में मदद मांगता है। अब अमेरिका ने भी पाकिस्तान की दुखती रग पर हाथ रख दिया है।

अमेरिका ने भारत के पुराने नक्शा को माना। इससे पीओके पर पाकिस्तान को तगड़ा झटका माना जा रहा है। नक्शा में जम्मू-कश्मीर के साथ पीओके का हिस्सा भी भारत की सीमा में दिखाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next