एप डाउनलोड करें

100 लोगों की डूबने से मौत : उत्तरी नाइजीरिया की नदी में पलटी नाव

देश-विदेश Published by: Paliwalwani Updated Wed, 14 Jun 2023 12:44 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी नाइजीरिया :

  • उत्तरी नाइजीरिया में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। एक नाव के पलट जाने से कम से कम 100 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नाव हादसे में जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है। क्वारा राज्य के पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयायी ने बताया कि नाव नाइजर राज्य के नजदीक नाइजर नदी में सोमवार सुबह पलट गई.

घटना के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। नाव में कुल कितने लोग सवार थे, इस बारे में भी पुलिस कुछ नहीं बता पा रही है। राहत और बचाव दल नदी में डूबे लोगों की तलाश में जुटे हैं। वहीं मृतकों के शव निकाले जाने के बाद उनके परिवारों में मातम मच गया है। आशंका है कि नाव अधिक संख्या में सवारों की वजह से डूबी होगी। पुलिस मामले की पड़ताल करने में जुट गई है। पूछताछ के बाद ही नाव पलटने के कारण का पता लगाया जा सकेगा।(PTI)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next