एप डाउनलोड करें

क्या आप भी इस हालत मे करते है दही का सेवन तो हो जाइए सावधान ये बढ़ा सकता है आपकी परेशानी!

स्वास्थ्य Published by: Paliwalwani Updated Tue, 21 Dec 2021 10:06 PM
विज्ञापन
क्या आप भी इस हालत मे करते है दही का सेवन तो हो जाइए सावधान ये बढ़ा सकता है आपकी परेशानी!
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो शायद ही किसे न पसंद हो। साथ ही इसे हर तरह से फायदेमंद माना जाता है। चिकित्सक इसे खाने की सलाह देते हैं। कैल्शियम की प्रचुर मात्रा से भरपूर इस तत्व को सेहत के लिए लाभकारी तो माना जाता है। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें इसे खाना वर्जित बताया गया है। आइए जानते हैं किन लोगों को नहीं खाना चाहिए दही।

एसिडिटी में भूलकर भी न करें उपयोग —
वैसे तो दही को उदर रोगों खासतौर पर पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन एसिडिटी से पीड़ित लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। इससे अपच की समस्या बढ़ सकती है। रात के समय दही के सेवन से जरूर बचना चाहिए।

फूल सकती है सांस —
एसिडिटी के अलावा अगर आप अस्थमा यानि सांस की समस्या से जूझ रहे हैं तो भी आपको दही का सेवन बहुत सोच—समझकर करना होगा। ऐसा इसलिए कि इसकी प्रकृति ठंडी होने के कारण ये आपकी परेशानी को और अधिक बढ़ा सकता है। विशेष तौर पर सर्दी में इसका उपयोग आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।

इस कंडीशन में हो सकता है डायरिया —
लैक्टोज इनटॉलरेंस से पीड़ित व्यक्ति अगर इसका सेवन करता है तो इसे हजम कर पाना यानि पचाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए अगर आप भी इससे ग्रसित है तो ध्यान रखें।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next