पालीवाल समाज कामा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री महेश पुरोहित की कोरोना बीमारी के चलते सुरत में मौत

विज्ञापन

सुरत । पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी कामा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री महेश जी पुरोहित (ग्राम. कामा तहसील खमनोर जिला राजसमंद, राजस्थान) का आज दिनांक 2 दिसंबर 2020 बुधवार को कोरोना संक्रमित बीमारी के चलते सूरत -गुजरात में निधन हो गया। श्री महेश पुरोहित की दो दिन पहले जांच के उपरांत कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई थी, उपचार के दौरान मौत हो गई। गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 2 दिसंबर 2020 बुधवार को सुबह 11 : 00 बजे निज निवास सुरत-गुजरात से मुक्तिधाम पर कोरोना गाइड लाइस के तहत अंतिम दाह संस्कार संपन्न किया गया। आप सर्वश्री राकेश पुरोहित, कृष्णकांत पुरोहित के पूजनीय पिताजी थे। उक्त जानकारी सक्रिय समाजसेवी श्री  मयंक प्रकाश पालीवाल-मुंबई ने पालीवाल वाणी को दी। 

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook