एप डाउनलोड करें

राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहली पोस्ट : आप पार्टी छोड़ने के संकेत-आप से दुरी

दिल्ली Published by: paliwalwani Updated Thu, 02 Apr 2026 10:12 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28 दिन का रिचार्ज 'स्कैम', एक्सेस बैगेज चार्जेज,

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा के सांसद राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटाकर ये जिम्मेदारी अशोक कुमार मित्तल को सौंपी है. सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को लिखे पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए. इसके साथ ही AAP ने राज्यसभा सचिवालय से आग्रह किया है कि सांसद राघव चड्ढा की जगह सांसद अशोक कुमार मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का डिप्टी लीडर नियुक्त किया जाए.

आम आदमी पार्टी ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है जब पार्टी से जुड़े मसलों पर राघव चड्ढा 'चुप्पी' साधे हुए हैं. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रमों में भी वो दिखाई नहीं दे रहे. एक वक्त ऐसा भी रहा है कि जब उनकी गिनती केजरीवाल के सबसे करीबियों में की जाती थी.

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सांसद राघव चड्ढा ने पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने नजर न लगने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया है. इस इमोजी को 'इविल आई' भी कहा जाता है. इस इमोजी के साथ उन्होंने हाल के दिनों में संसद में खुद के द्वारा उठाए गए मुद्दों का वीडियो शेयर किया है.

2 मिनट 45 सेकेंड का वीडियो किया शेयर

आप के राज्यसभा सांसद ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कई मुद्दों पर बोल संसद में बोलते दिख रहे हैं. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर 2 मिनट 45 सेकेंड का वीडिया डोला. इसमें मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, डेटा एक्सपाइरी प्रॉब्लम, पैटर्निटी लीव, मिनिमम बैलैंस को लेकर लगने वाला जुर्माना, फूट एडल्टरेशन, इनकमिंग कॉल चार्ज, 28 दिन का रिचार्ज 'स्कैम', एक्सेस बैगेज चार्जेज, पेपर लीक स्कैम, एयर पॉल्यूशन, हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाला जीएसटी और एयरपोर्ट पर महंगे खाने जैसे कई मुद्दे हैं.

इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर राज्यसभा में आप के नए उपनेता अशोक मित्तल की भी प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने कहा कि ये बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है और इसके पीछे कोई विशेष कारण नहीं है. मीडिया से बातचीत में मित्तल ने कहा कि आज उन्हें चुना गया है और कल किसी और को चुना जाएगा. राघव चड्ढा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वो पार्टी के सीनियर सांसद हैं और उनसे जो सीखा है उसे आगे निभाएंगे.

क्या बोले संजय सिंह?

वरीं, जब संजय सिंह से इस विषय पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि जो कुछ बताना था वो राज्यसभा सचिवालय को बता दिया गया है.

अरविंद केजरीवाल एक कमजोर नेता- बीजेपी

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''पहले स्वाति मालीवाल और अब राघव चड्ढा, जो आम आदमी पार्टी की नींव रहे हैं, अरविंद केजरीवाल से दूर हो गए हैं. संभव है कि कुछ अन्य लोग भी आम आदमी पार्टी के दैनिक कार्यों से दूरी बना चुके हों. बेहतर होता कि अरविंद केजरीवाल नैतिक जिम्मेदारी दिखाते हुए  स्वाति मालीवाल और राघव चड्ढा को पार्टी से निष्कासित कर देते, लेकिन हम सभी जानते हैं कि केजरीवाल एक कमजोर नेता हैं, जिनमें विपक्ष का सामना करने का साहस नहीं है.'' 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next