नीट यूजी परीक्षा के करीब डेढ़ महीने बाद आज लगभग 18 लाख छात्र का इंतजार खत्म हो गया है। एनटीए ने नीट यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया है।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट यूजी, 2022 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) UG 2022 का परिणाम आज आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर घोषित किया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NEET UG 2022 परिणाम के साथ, एनटीए 7 सितंबर को अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। नीट यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। 9,93,069 छात्रों ने परीक्षा पास की है।
वर्ष 2019 2020 2021 2022
पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या 1519375 1597435 1614777 1872343
उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या 1410755 1366945 1544273 1764571
अनुपस्थित उम्मीदवारों की संख्या 108620 230490 70504 107772