खंडवा. विश्व पशु दिवस के अवसर पर सद्भावना मंच द्वारा एक आयोजन कर पशुओं के प्रति प्रेम, दया और संवेदना का संदेश दिया गया। सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि पशु-पक्षी भी हमारे समाज और पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके प्रति दया, करुणा और संवेदनशीलता रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। बेजुबान प्राणियों की सेवा और उनकी रक्षा करना मानवता का महत्वपूर्ण कार्य है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास रहने वाले पशुओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनके लिए भोजन, पानी और सुरक्षित वातावरण की व्यवस्था करने के लिए भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर प्रमोद जैन, कैलाश शर्मा, अनूप शर्मा, ओम पिल्ले, गणेश भावसार, के बी मंसारे, कमल नागपाल, अशोक जैन, रजत सोहनी, विनय तिवारी, अशोक पारवानी, प्रहलाद राजानी, नारायण फरकले, सुभाष मीणा एवं कैलाश पटेल उपस्थित रहे।