एप डाउनलोड करें

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बुरी खबर : कोरोना काल का 18 महीने का बकाया महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा

दिल्ली Published by: Paliwalwani Updated Wed, 14 Dec 2022 08:39 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली : सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) को बड़ा झटका दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों की आस पर पानी फिर गया है। उन्हें 18 महीने का बकाया डीए (DA Arrears) मिलने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की यह उम्मीद तोड़ दी है।

वित्त मंत्रालय (Union Finance Ministry) की तरफ से राज्यसभा में बताया गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने का बकाया डीए नहीं मिलेगा। सरकार ने स्पष्ट कहा है कि कर्मचारियों को तीन किस्तों का पैसा नहीं मिलेगा, क्योंकि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। यह बकाया डीए कोरोना महामारी के समय का है। उस समय सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) को रोक दिया था।

कोरोना काल में नहीं मिला था महंगाई भत्ता

सरकार ने कोरोना काल (Corona period) में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोक दिया था। सरकार ने एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच 18 महीनों का डीए केंद्रीय कर्मचारियों को अभी तक नहीं दिया है। माना जा रहा था कि कोरोना से इकनॉमी के उबरने के बाद इस बकाया डीए का भुगतान किया जाएगा। लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को कोरोना काल का महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next