एक बच्चे की मां ने कुंवारी बताकर शुरू की थी प्रेम कहानी, राज खुलने पर दी दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी, मांगे 10 लाख

विज्ञापन

हरियाणा के रोहतक जिले में होटल में जुलाई महीने में जींद जिले के युवक ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में जांच करने के बाद सिटी थाना पुलिस ने एक महिला के खिलाफ 2 महीने बाद केस दर्ज किया है। मामला डीजीपी के आदेशों के बाद दर्ज हुआ है। महिला ने खुद को अविवाहित बताकर युवक के प्रेस प्रसंग बढ़ाया था। राज खुलने पर दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दी थी और 10 लाख मांगे थे।

डीजीपी को ‌दी शिकायत में जींद के रोजखेड़ा गांव निवासी रणधीर ने बताया कि उसका बेटा अशोक रोहतक में ड्राइवर था। वह सोनीपत के भैंसवाल कला गांव की रहने वाली युवती के संपर्क में था, जिसने खुद को अविवाहित बता रखा था। अशोक उससे शादी करना चाहता था। लेकिन बाद में पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। इससे अशोक मानसिक रूप से परेशान हो गया।

यह भी पढ़े : Multibagger Stock : IRCTC ने एक साल में 120रिटर्न दिया, आने वाले समय में 5000 तक पहुंच सकता है

ये भी पढ़े : इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए सही ITR फॉर्म चुनना जरूरी, नहीं तो आ सकता है नोटिस

इसके बाद उसने युवती से दूरी बना ली। लेकिन युवती ने शादी नहीं करने पर उसे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दी। साथ ही 10 लाख रुपए देने का दबाव बनाया। इससे तंग आकर 10 जुलाई को अशोक ने रोहतक के एक होटल में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। उस समय उसके साथ वह युवती भी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें पहले युवती की सच्चाई के बारे में ज्यादा नहीं पता था।

ये भी पढ़े : Cheque देते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान

अब उन्होंने पुलिस महानिदेशक को शिकायत की, जिसके बाद पुलिस महानिदेशक के आदेश पर बुधवार देर रात सिटी थाना पुलिस ने दो माह बाद युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। इस तरह आत्‍महत्‍या की गुत्‍थी सुलझने में कई महीने लग गए। महिला के पति को भी इस बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं थी। अब धीरे-धीरे करके मामले की परतें खुल रही हैं। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook