हैदराबाद मैराथन 2026 में इंदौर के लगभग 30 धावकों ने हिस्सा लेकर शहर का नाम रोशन किया : प्रेम नारायण शर्मा ने जीता गोल्ड

विज्ञापन

इंदौर. हैदराबाद मैराथन 2026 में इंदौर के लगभग 30 धावकों ने हिस्सा लेकर शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगियों में 42 किमी (फुल मैराथन), 21 किमी (हाफ मैराथन) और 10 किमी की श्रेणियों में अपनी-अपनी दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की।

मैराथन की सबसे कठिन मानी जाने वाली 42 किलोमीटर की श्रेणी में इंदौर के विनोद चौधरी, राजीव लाठ, सौरभ जुनेजा, दीपक जायसवाल, अरविंद दुबे अमृतेश मोदी और अम्वेश कुमार राजपूत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी आयु वर्ग श्रेणी में सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की।

वहीं 21 किलोमीटर हाफ मैराथन श्रेणी में जयश्री नाहटा, हार्दिक पांडे ,मोहन पांडे , यवल लड्ढा, पीयूस लड्ढा,अर्पित मुंदड़ा,कपिल सोनी, और ज्योत्सना वाडिया ने शानदार गति दिखाते हुए रेस समाप्त की।

10 किलोमीटर दौड़ श्रेणी में इंदौर का दबदबा देखने को मिला, जहाँ 65 वर्षीय सीनियर रनर प्रेम नारायण शर्मा ने अपनी आयु वर्ग श्रेणी में पहला स्थान (पॉडियम फर्स्ट) हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी श्रेणी में विकास बांगर, विशाल बांगर एवं नेतिक जायसवाल ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की।

मनीष पेसर्स आर्मी के कोच मनीष गौड़ ने बताया कि ये सभी धावक पिछले 6 महीनों से हैदराबाद मैराथन के लिए कड़ी मेहनत और निरंतर तैयारी कर रहे थे। उसी मेहनत का परिणाम आज सभी के सामने आया है। मनीष पेसर्स आर्मी एवं इंदौर के समस्त धावकों की ओर से सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook