पालीवाल निकला मास्टरमाइंड : पालीवाल पुनावली दंपति हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 6 आरोपी चिन्हित : 5 गिरफ्तार

विज्ञापन

Anil Bagora-Sunil paliwal

हाल ही में चर्चा में रहे उदयपुर के पुनावली दोहरा हत्याकांड का मास्टरमाइंड बुजुर्ग दंपती का पड़ोसी कुशल उर्फ खुशी पालीवाल निकला है. पुलिस जांच के अनुसार, उसने करीब डेढ़ साल पहले लूट की यह साजिश रची थी, जिसके बाद 11 अगस्त 2026 की रात को लहरीलाल पालीवाल और राधाबाई पालीवाल की हत्या कर दी गई.

उदयपुर. पालीवाल समाज में सहित राजस्थान में हडकंप मचाने वाले पालीवाल समाज का ही हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला. पुनावली दंपति हत्याकांड मामले में उदयपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि हत्याकांड में कुल 6 आरोपियों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में हत्याकांड को अंजाम देना स्वीकार किया है.

पुलिस के मुताबिक मामले में कुशाल पालीवाल निवासी पुनावली को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है. इसके अलावा चंदन यादव निवासी बिहार, हाल मुकाम सूरत, दिलीप चौधरी निवासी यूपी, हाल मुकाम सूरत, किशन निवासी पुनावली और जीवन पालीवाल निवासी पुनावली को गिरफ्तार किया गया है. वहीं एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है.

सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में वृद्ध दंपती लहरीलाल पालीवाल और उनकी पत्नी राधाबाई की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक इस दोहरे हत्याकांड की साजिश दंपती के पड़ोसी कुशल उर्फ खुशी पालीवाल ने रची थी. पैसों की जरूरत और कर्ज के चलते करीब डेढ़ साल पहले उसने बुजुर्ग दंपती को लूटने की योजना बनाई थी, जो बाद में हत्या की वारदात में बदल गई. पुलिस ने मामले में कुशल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

एसपी डॉ. अमृता दुहन के मुताबिक लहरीलाल और राधाबाई 12 अगस्त 2026 से अपने घर से लापता थे. परिवार और आसपास के लोगों को उनकी कोई जानकारी नहीं मिली. 14 अगस्त को उनके मकान से दुर्गंध आने लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली. तलाशी के दौरान घर के अंदर रखे लोहे के बक्से से दोनों के शव बरामद हुए. शवों को प्लास्टिक की थैलियों और टेप से पैक किया गया था. आरोपियों ने बक्से के ऊपर बिस्तर रखकर शवों को छिपाने की कोशिश की थी.

पुलिस की जांच में एक संदिग्ध कार की निशानदेही से हत्याकांड की कड़ियां जुड़ने और पूरे मामले का खुलासा होने की जानकारी सामने आई है. फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने मामले से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की हैं.

ब्लू रंग की ग्रैंड विटारा बनी अहम कड़ी

पुलिस की तकनीकी जांच में एक ब्लू रंग की ग्रैंड विटारा कार अहम कड़ी बनी. कार की संदिग्ध आवाजाही, मोबाइल लोकेशन और अलग-अलग जगहों से मिले सीसीटीवी फुटेज को जोड़ते हुए पुलिस धीरे-धीरे आरोपियों तक पहुंची. जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कुशल उर्फ खुशी पालीवाल, चंदन यादव, दिलीप चौधरी, किशन पालीवाल और जीवन पालीवाल को गिरफ्तार किया है. वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद कर लिया गया है. अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और लूटे गए जेवरात तथा नकदी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं.

इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं : 

  • मास्टरमाइंड का उद्देश्य : आरोपी कुशल को पता था कि बुजुर्ग दंपती घर में अकेले रहते हैं और लोगों को पैसे उधार देते हैं. इसी वजह से उसने लूट की योजना बनाई.
  • संदिग्ध : ब्लू रंग की ग्रैंड विटारा बनी अहम कड़ी
  • वारदात का तरीका : उसके दो साथियों (किशन और जीवन) ने जन्मपत्री दिखाने के बहाने घर में प्रवेश किया और मुख्य दरवाजा खुला छोड़ दिया, जिसका फायदा उठाकर कुशल घर के अंदर बाथरूम में छिप गया.
  • कार्रवाई : पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड पड़ोसी सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस : पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने मामले से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook