एक खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत : एक घर में दो लोगों की हत्या : सिर काटकर घर के मंदर में त्रिशूल के सामने रख दिया

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल. बंगाल के बांकुरा में एक शख्स ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर दी है. उसने अपनी पत्नी को बहुत बेरहमी से मारा है और उससे पहले अपनी ऊंगली काटी थी.

पश्चिम बंगाल के बांकुरा से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.  बांकुरा के एक घर में दो लोगों की हत्या कर दी गई है. आरोप है कि एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी और उसके बाद उसका सिर घर के मंदिर में त्रिशूल के सामने रख दिया. उसके बाद शख्स ने अपने पिता की भी हत्या कर दी और हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमने लगा.

यह घटना दामोदर नदी के किनारे लाल बाबा मनाचर इलाके में हुई, जो बांकुड़ा जिले के सोनामुखी पुलिस स्टेशन और पश्चिम बर्धमान जिले के कांक्सा पुलिस स्टेशन की सीमा के पास है.

पत्नी और पिता की हत्या कर दीस्थानीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम मंगल चौधरी है. उस पर अपनी 39 साल की पत्नी रुंपा चौधरी और पिता राजेंद्र चौधरी की हत्या करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि मंगल ने पहले अपनी ऊंगली काट ली. उसके बाद घर में पत्नी रूंपा की हत्या कर दी और उसका सिर काटकर घर के मंदर में त्रिशूल के सामने रख दिया. उसके बाद उसने अपने पिता को भी मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात से गांव में डर का माहौल बन गया है.

आरोपी का इलाज चल रहामंगल को अपनी घायल उंगली के इलाज के लिए बांकुरा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने बताया कि उसे तुरंत अदालत के सामने पेश नहीं किया जा सका, क्योंकि उसका इलाज चल रहा था. जांचकर्ता इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि क्या इन हत्याओं का संबंध तांत्रिक क्रियाओं से है, हालांकि पुलिस ने अभी तक ऐसे किसी संबंध की पुष्टि नहीं की है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगल और उनकी पत्नी अपने घर के भीतर बने एक मंदिर में नियमित रूप से पूजा-पाठ करते थे. उन्होंने यह भी दावा किया कि एक तांत्रिक अक्सर इस परि

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook