मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन धन कोष में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों की कुछ अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो उनकी तरक्की के मार्ग में सहायक होगी। भाइयों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आज वह समाप्त होगी।
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार की किसी नई डील को फाइनल करेंगे, जो आपको भरपूर लाभ देगी, लेकिन आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं, जो आपको थोड़ा तनाव में डाल सकते हैं। आप अपने माता पिता से किसी जरूरी विषय पर विचार विमर्श करेंगे और वह आपकी परेशानी को कम भी करेंगे। संतान के स्वास्थ्य में आज कोई गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आप परेशान रहेंगे। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा कर सकते हैं।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको अपने किसी परिजन से विश्वासघात मिल सकता है, जिसके कारण आप निराश रहेंगे व अपने काम पर ध्यान नहीं लगाएंगे, लेकिन आपको अपने व्यापार में कुछ अधूरी पड़ी हुई डीलों को फाइनल करने के लिए ध्यान लगाना होगा। अगर आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन सफलतादायक रहने वाला है। आज नौकरी कर रहे जातक अपने शत्रुओं पर विजय पाकर प्रसन्न होंगे, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों की आज अपने कार्य क्षेत्र में किसी से कोई अनबन हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह उनका कोई नुकसान भी करवा सकती है। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ घर गृहस्थी के उपयोग की खरीदारी करने जा सकते हैं।
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन उन्नति भरा रहेगा। आज आप एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढेंगे, क्योंकि आप जिस भी काम में हाथ डालेगे वह अवश्य पूरा होगा, इसलिए उसी कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। नौकरी में भी आपके अधिकारी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। यदि आपको कोई मानसिक तनाव है,तो आप उसे अपने भाई की सलाह से समाप्त कर सकते हैं।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन मेहनत भरा रहेगा। आज आप अपने कुछ कार्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे, जिनमें आप सफल भी अवश्य होंगे। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है, लेकिन आज अत्यधिक परिश्रम के कारण सायंकाल के समय आपको थकान महसूस हो सकती है, जिसके कारण आपको सिर दर्द थकान, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों का आज प्रमोशन हो सकता है, जिसे पाकर वह प्रसन्न होंगे व आज विवाह योग्य जातकों के लिए भी उत्तम विवाह के प्रस्ताव आयेगे, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। आपको अक्समात किसी यात्रा पर जाना पड़ता है। यदि ऐसा हो, तो सावधानी से जाए, क्योंकि इसमें आपको वाहन की अस्मात खराबी के कारण धन व्यय करना पड़ सकता है। आप अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड सकता हैं।
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन मंगलमय रहने वाला है। आज आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी, जिसमें परिवार के सदस्य बढ चढकर हिस्सा लेंगे। आज आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको अपने परिवार के किस सदस्य से कोई कुछ कड़वी बातें सुनने को मिल सकती है, लेकिन इसमें भी आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा।
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। विद्यार्थियों को आज किसी परीक्षा में आशातीत सफलता प्राप्त होगी, जिसके कारण वह प्रसन्न होंगे। संतान को यदि आप किसी कोर्स के लिए आवेदन कराना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन उसमे आज आपको सतर्क रहना होगा। आज आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका परोपकार के कार्य में संगठित होगा। आपको दूसरों की मदद करने से संतुष्टि होगी, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। ऑफिस में भी आपके अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसके कारण आप व्यस्त नजर आएंगे। संतान के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाओं पर भी आज आप निवेश करने की सोचेंगे, जिसके लिए आपको जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से भी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप की संपत्ति में इजाफा लेकर आएगा। आज आप यदि किसी घर, मकान व दुकान आदि किसी संपत्ति की खरीदारी की सोच रहे थे, तो आज वह फाइनल हो सकती है, जिसमें आपको लाभ भी अवश्य होगा, लेकिन आज आपको अपने मधुर व्यवहार से ही किसी डील को फाइनल करना होगा, नहीं तो आप किसी परेशानी में आ सकते हैं। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यो के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको खुशी देने वाला रहेगा। आज संतान की शिक्षा से संबंधित कोई उतम परिणाम आ सकता है, जो आपको प्रसन्नता देगा। आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में यदि आज कोई निवेश करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आज आपको अपने पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिसके कारण उनके अधिकारी भी उनसे प्रसन्न नजर आएंगे।
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
-
"नफरत करके क्यों बढ़ाते हो...अहमियत किसी की ....माफ करके शर्मिंदा करने का तरीका भी तो कुछ बुरा नहीं..."..!
-
"भीड़ से हटकर, अपने लिए नया जहान ढूंढो....! गलतियां सब निकालते हैं, आप समाधान ढूंढो....!"..! -
"परवाह मत करो कि कोई क्या कहता है,...तुम्हारे घर के खर्चे तुम्हें उठाने हैं लोगों को नहीं"...!! -
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
अकेले रहना, गलत संगत में रहने से बेहतर है
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•