एप डाउनलोड करें

मुंबई : प्लेटफार्म पर दंपति से हुई थी बहस, पति ने मारा चाटा तो ट्रैक पर गिरा शख्स, देखते देखते ऊपर से गुजर गई ट्रेन

अपराध Published by: Pushplata Updated Fri, 18 Aug 2023 02:30 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन पर एक शख्स की ट्रेन से कुचलकर मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर शख्स की एक दंपत्ति से बहस हो गई थी। बहस से शुरू हुई लड़ाई हाथापाई तक जा पहुंची। इसके बाद पति ने शख्स को एक जोरदार थप्पड़ मार दिया। जिससे शख्स का संतुलन बिगड़ गया और वह पटरियों पर गिर गया। अभी वह ऊपर चढ़ने की कोशिश कर ही रहा था कि एक झटके में ट्रेन आई और उसके ऊपर से गुजर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो रोंगटे खड़े करने वाली है।

फिलहाल आरोपी दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पहचान दिनेश राठौड़ के रूप में हुई है। वह 26 साल का था। यह घटना रविवार को करीब 9:15 बजे सायन स्टेशन पर हुई।

प्लेटफॉर्म से नीचे गिरा आरोपी

घटना से प्लेटफॉर्म पर सनसनी फैल गई। वहां भीड़ जमा हो गई। हर कोई हादसे पर हैरानी जता रहा था। पुलिस के अनुसार, 35 साल के अविनाश माने और उनकी 31 साल की पत्नी शीतल माने सायन में ट्रेन से उतरे थे। वे पूर्वी मुंबई के उपनगर मानखुर्द जाने वाले थे। इसी बीच मृतक शख्स ने कथित तौर पर शीतल माने को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों में बहस छिड़ गई। आरोप है कि उसने माने पर छाते से हमला किया। पति ने देखा तो वे पत्नी के बचाव में आ गए। इसके बाद अविनाश माने ने मृतक को जोरदार थप्पड़ मारा। जिससे वह प्लेटफॉर्म से नीचे गिर गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स की दंपत्ति से बहस होती है और थप्पड़ खाने के बाद वह नीचे गिर जाता है। वहां भीड़ जमा हो जाती है। तभी सामने से ट्रेन आती है। लोग पीछे हट जाते हैं। मृतक प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश करता है मगर तब एक झटके में उसके ऊपर से ट्रेन गुजर जाती है और कुचलने से उसकी मौत हो जाती है।

पुलिस ने दंपत्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद दंपती मौके से भाग गए। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और गवाहों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने धारावी इलाके से अविनाश माने और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने दंपति पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next