एप डाउनलोड करें

शादी के 12 साल बाद सास और पति ने मारपीट की फिर पिलाया जहर

अपराध Published by: Paliwalwani Updated Thu, 29 Jul 2021 05:52 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काम को लेकर हुए विवाद के बाद महिला को उसकी सास और पति ने जबरन जहर पिला दिया। उसे अन्य परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर है। घटना का पता चलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के माधौनगर की है। महिला ने पुलिस को बताया कि सुबह 7 बजे वह घर का काम कर रही थी, तभी उसकी सास आई। वह झगड़ा करने लगी। जब उसने समझाने का प्रयास किया, तो पति भी आ गया। उसने भी उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान सास ने हाथ पकड़ लिए।

पति ने एक बोतल निकाल कर उसे जबरन पिला दी। जब बोतल का पदार्थ उसके मुंह में गया, तो वह बेहोश हो गई। उसके बाद अन्य परिजन उसे अस्पताल लाए। पुलिस ने पीड़िता आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया, उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। शिकायत पर पति व सास के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next