युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी पर लव जिहाद के तहत केस दर्ज

विज्ञापन

धामनोद.

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में एक युवती ने आरोपी अब्दुल हादी पठान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है.

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 177/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

हालांकि, होटल में युवती ने आरोपी की जेब में रखी आधार कार्ड की फोटोकॉपी देख ली, जिसमें उसका नाम अब्दुल हादी पठान, पिता हुसैन पठान लिखा था. सच्चाई सामने आने पर आरोपी ने युवती को धमकाते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. इधर, पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने पहुंची, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

असली पहचान और धर्मांतरण का दबाव

दस्तावेजों में आरोपी का असली नाम अब्दुल हादी पठान, निवासी ग्राम नांदरा, थाना मंडलेश्वर, जिला खरगोन दर्ज था. युवती का आरोप है कि सच्चाई सामने आने पर आरोपी ने उसे धमकाते हुए धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के लिए दबाव बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी.

इस मामले में धामनोद पुलिस ने आरोपी अब्दुल हादी पठान के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म, धमकी, अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया है. थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे के अनुसार पीड़िता के बयान महिला अधिकारी के समक्ष दर्ज किए गए हैं और मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

खरगोन के रहने वाले आरोपी पर धामनोद में केस, लॉज से हिरासत में लिया

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook