महावीर इंटरनेशनल वीरा देशना केंद्र चित्तौड़गढ़ द्वारा स्वेटर वितरण

विज्ञापन

Raju Kankarwal

चित्तौड़गढ़. मानव सेवा के क्रम को जारी रखते सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर वितरण प्रकल्प के अंतर्गत ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए महावीर इंटरनेशनल वीरा देशना केंद्र चित्तौड़गढ़ द्वारा दिनांक 27 नवंबर 2025 को ठंड से बचाव हेतु स्वेटर वितरण  कार्यक्रम आयोजित किया गया.

श्रीमती अनुमेहा हिरण के सौजन्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ोदिया में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए. देशना अध्यक्ष वीरा विनीता जैन ने महावीर इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी.  

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कोदली, अनामिका जांगीड़, निर्मला समदानी, धर्मेंद्र प्रसाद शर्मा,व अन्य स्टाफ का सहयोग रहा. कार्यक्रम का संचालन तरुण लोठ ने किया. प्रमिला बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर देशना वीरा केंद्र सचिव प्रमिला बोहरा, रेखा डांगी, जय श्री कुदाल, रेखा नाहर उपस्थित रहे.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook