एप डाउनलोड करें

राजेश खन्ना के घर AC ठीक करने गए थे इरफान खान, फिर ऐसी बदली किस्मत बने आलीशान जिंदगी के मालिक, पीछे छोड़ गए करोड़ो की संपत्ति...

बॉलीवुड Published by: PALIWALWANI Updated Tue, 29 Apr 2025 11:49 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bollywood: 29 अप्रैल को इरफान खान को इस दुनिया से गए 5 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन उनके फैंस के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं। इरफान खान की विरासत को उनके बेटे बाबिल आगे ले जा रहे हैं,  उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। इरफान खान ने न केवल भारत बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग छाप छोड़ी है, मगर एक वक्त ऐसा था जब वो फिल्में नहीं करते थे और अपना काम चलाने के लिए टेक्नीशियन का काम करते थे।

जी हां! कम ही लोग इसके बारे में जानते हैं कि इरफान खान ने खुद बताया था कि वो टेक्नीशियन थे। मगर ये उनकी च्वाइस नहीं थी। उन्हें क्रिकेटर बनना था मगर किस्मत ने कुछ और ही सोचा था। टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में इरफान खान ने अपने सपनों के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे, जिसके कारण उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया।

एक्टिंग करते हुए बने टेक्नीशियन

इरफान ने एनएसडी में एक्टिंग सीखी है और इसी दौरान अपना खर्चा चलाने के लिए वो एसी, टीवी वगेराह ठीक करते थे। एक बार उन्हें  राजेश खन्ना के घर का AC ठीक करने का मौका मिला, वो ही दिन था जब उन्होंने ठान लिया कि उन्हें एक्टर ही बनना है।

इरफान खान ने मन लगाकर NSD से ग्रेजुएशन की और सबसे पहले उन्हें फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ में काम करने का मौका मिला। उनका रोल ज्यादा नहीं था और जो था उसे भी फाइनल कट में हटा दिया गया। फिर 1990 में इरफान ने ‘एक डॉक्टर की मौत’ फिल्म काम किया। इसके बाद वो दूरदर्शन के ‘लाल घास पर नीले घोड़े’ नाम के ड्रामा में नजर आए। उन्होंने ‘भारत एक खोज’, ‘चाणक्य’, ‘चंद्रकांता’, ‘सारा जहां हमारा’, ‘बनेगी अपनी बात’ और संजय खान के धारावाहिक ‘जय हनुमान’ में भी काम किया था। इसके अलावा उन्होंने जब बॉलीवुड में काम किया तो उनकी पहुंच हॉलीवुड तक हो गई। बॉलीवुड में उन्होंने 30 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। जिनमें ‘रोग’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘पीकू’, ‘हिन्दी मीडियम’, ‘हैदर’, ‘द वारियर’, ‘मकबूल’, ‘हासिल’, ‘द नेमसेक’ शामिल हैं। इसके अलावा वो Jurassic World और Life of Pi जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

बता दें कि इरफान के सपने काफी बड़े थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनकी पत्नी स्तूपा ने बताया कि इरफान आम की खेती करना चाहते थे और देश के कई इलाकों में फार्म खरीदना चाहते थे।में इरफान थिएटर फेस्टिवल के उद्घाटन के दौरान सुतापा ने ये भी बताया कि इरफान जयपुर में एक एक्टिंग इंस्टीट्यूट खोलना चाहते थे, लेकिन उनके रहते ऐसा नहीं हो सका। मगर इरफान अपनी पत्नी और दोनों बेटों के लिए करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं।

कितनी संपत्ति के मालिक थे इरफान?

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इरफान खान 321 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। इसके अलावा उनका एक आलीशान घर है, उनकी चार लग्जरी गाड़ियां हैं। जिनमें सेलिका, एक मासेराटी क्वाट्रोपोर्टे, एक ऑडी और एक बीएमडब्ल्यू शामिल हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next