एप डाउनलोड करें

अभिनेत्री रिया कुमारी की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बॉलीवुड Published by: Paliwalwani Updated Thu, 29 Dec 2022 12:50 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता : (वीएनएस) पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार को झारखंड की एक अभिनेत्री के साथ लूटपाट का प्रयास किया गया। असफल होने पर बदमाशों ने गोली मारकर अभिनेत्री की हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, बदमाशों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री रिया कुमारी अपने फिल्म निर्माता पति प्रकाश कुमार और दो साल की बेटी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 16 से कोलकाता की ओर जा रही थी। उसी दौरान यह घटना हुई, जहां बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह छह बजे रिया कुमारी अपने परिवार के साथ बागनान थाना क्षेत्र में महिष रेखा के पास रुकी थीं। उसी दौरान तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और सामान लूटने की कोशिश की। अभिनेत्री के पति ने बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने रिया कुमारी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पति प्रकाश कुमार अभिनेत्री को कार के पास ले गए और मदद की तलाश में लगभग तीन किलोमीटर तक भटकते रहे। उन्होंने कुलगछिया पिरताला में हाईवे के किनारे कुछ लोगों को देखा और उन्हें घटना के बारे में बताया।  स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और अभिनेत्री को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रिया कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि रिया कुमारी को झारखंड के लोकल टीवी सीरियल 'चलचित्र' के लिए जाना जाता है। वह एक मशहूर यूट्यूबर भी हैं। वहीं, रिया के पति प्रकाश कुमार भी इसी इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वह पेशे से फिल्म डायरेक्टर हैं। उन्होंने कई ऐड फिल्म्स और शॉर्ट फिल्म्स का निर्देशन किया है। इसके अलावा उनका माइंस का भी बिजनेस है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next