प्रदेश में कम होते कोरोना मामलों के साथ, जल्द हटेगा नाईट कर्फ्यू!

विज्ञापन

भोपाल। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा है की मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति अब सामान्य हो गई है और इसी को लेकर बताया की एमपी मे नाइट कर्फ्यू हटाने पर जल्द फैसला लिया जायेगा। उन्होंने आगे कहा की अगली जब भी बैठक होगी इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। हमने सभी पाबंदियां हटा दी हैं, नाइट कर्फ्यू को छोड़कर।कोरोना के आंकड़े आज 1 हजार से कम सामने आए है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में COVID -19 के 888 नए केस आए हैं‌, जबकि 2,715 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 1.45और रिकवरी रेट 97.60है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 9,706 हैं। पिछले 24 घंटे में 61,170 टेस्ट हुए हैं।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook