Anil Bagora-Sunil Paliwal
इंदौर. पीपल्स समाचार द्वारा आयोजित पीपल्स इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड 2025 का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला (Rajendra Shukla) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रभावशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया.
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन इन्फ्लुएंसर्स को प्रदान किया गया, जिन्होंने अपने कार्य, संदेश और सोशल मीडिया कंटेंट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया, प्रेरित किया और समाज के हित में सार्थक योगदान दिया.
टॉप इन्फ्लुएंसर श्रेणी में चेतना तिवारी (जोशी) (Chetna Tiwari-joshi) को मंच साझा करने का गौरव प्राप्त हुआ. उनके प्रेरणादायी कार्य और समाजोपयोगी प्रयासों को विशेष सराहना मिली.
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और समाजसेवियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। यह सम्मान उन सभी इन्फ्लुएंसर्स के लिए प्रेरणा है, जो सकारात्मक सोच और रचनात्मक कंटेंट के माध्यम से समाज में बदलाव ला रहे हैं.
वह एक अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हैं और आराध्यम योग स्टूडियो की संस्थापक हैं. पिछले 9 वर्षों से समाज के लोगों को बेहतर तरीके से योग की सेवा दे रही है. उन्होंने सिंगापुर, भारत, संयुक्त अरब अमीरात, यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में लोगों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यशालाएं आयोजित की हैं.
वह इंदौर से एमटीवी रोडीज़ रियलिटी शो में भी शामिल हुई है और tedx स्पीकर भी है. Sri Sri Ravishankar ji ke आर्ट ऑफ लिविंग की Happiness Course ki faculty bhi hai और रेनिसा यूनिवर्सिटी में योग स्कूल की एचओडी भी है.
मिसेज चेतना पारंपरिक पारिवारिक पृष्ठभूमि से आती हैं और उन्होंने समाज में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत लंबे समय तक संघर्ष किया है. वह बाल शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली एक सामाजिक कार्यकर्ता और एंटरप्रिन्यौर हैं. प्रतियोगिता में Udaan NGO dwara सामाजिक कार्यों VA cancer patients के लिए वह प्रयासों से अधिक से अधिक फंड जुटा रही हैं. उक्त जानकारी श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के राष्ट्रीय संयोजक एवं पालीवाल समाज के सक्रिय समाजसेवी श्री संतोष जोशी (संटू) ने पालीवाल वाणी को दी.
बता दे : चेतना जोशी (तिवारी) इंदौर की एक योग प्रशिक्षक, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्होंने डते. प्दकपं प्दब. 2023 का खिताब जीता है, और वे आर्ट ऑफ लिविंग से भी जुड़ी हुई हैं। वह एक शिक्षिका और फिटनेस मॉडल भी हैं, जो अपनी रचनात्मकता और प्रेरणादायक यात्रा के लिए जानी जाती हैं, और उन्होंने विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताओं और उद्यमिता मंचों (जैसे Miss Entrepreneur India)
शीर्षक: Mrs. India Inc. 2023 की विजेता।
संक्षेप में, चेतना जोशी तिवारी एक बहुमुखी प्रतिभा वाली महिला हैं, जिन्होंने सौंदर्य, योग और उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है और वे एक आदर्श के रूप में उभरी हैं.